Delhi Excise Policy Case: BRS नेता के कविता की मुश्किलें बढ़ी, अब CBI ने किया गिरफ्तार

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में बीआरएस नेता के कविता की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. ईडी की कार्रवाई के बाद अब सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. करीब 6 घंटे पूछताछ के बाद सीबीआई ने कविता को तिहाड़ जेल से अपने कब्जे में लिया.

Delhi Excise Policy Case: सीबीआई ने के कविता से तिहाड़ जेल में पूछताछ की थी

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में बीआरएस नेता के कविता से तिहाड़ केंद्रीय जेल में पूछताछ की थी. कविता कथित घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं. अदालत ने पांच अप्रैल को सीबीआई को कविता से जेल में पूछताछ की अनुमति दी थी. कविता ने उस आदेश को चुनौती दी है.

सीबीआई ने कविता से पूछताछ के बारे में कोर्ट को बताया

सीबीआई ने ईडी और सीबीआई मामलों की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा को सूचित किया कि अदालत के आदेश के बाद उसने छह अप्रैल को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) कविता से पूछताछ की. न्यायिक हिरासत में पूछताछ के अनुरोध वाली सीबीआई की याचिका के संदर्भ में, कविता की ओर से पेश वकील नितेश राणा द्वारा दाखिल आवेदन के जवाब में केंद्रीय जांच एजेंसी ने यह दलील दी.

कविता की याचिका पर 26 अप्रैल को सुनवाई

सीबीआई ने अदालत को बताया कि वह कविता से पहले ही पूछताछ कर चुकी है, इसलिए वह उनके आवेदन पर कोई जवाब नहीं दाखिल करेगी. राणा ने हालांकि अदालत से कहा कि वह सीबीआई की याचिका के खिलाफ कविता के आवेदन पर अपनी दलीलें देना चाहेंगे. इस मामले में अगली सुनवाई 26 अप्रैल को होगी.

Also Read: सीएम अरविंद केजरीवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ की अपील

ईडी ने के कविता को 15 मार्च को गिरफ्तार किया

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में कविता को 15 मार्च को गिरफ्तार किया था.

Also Read: अरविंद केजरीवाल को एक और झटका, विजिलेंस डिपार्टमेंट ने पीए को हटाया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >