Bulldozers: अब राजस्थान में चला बुलडोजर, पेपर लीक मामले से जुड़ी पांच मंजिला इमारत को तोड़ा गया

जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की प्रवर्तन शाखा ने उस पांच मंजिला इमारत को सोमवार को ढहा दिया जिसमें हालिया पेपर लीक प्रकरण के मुख्य आरोपी सुरेश ढाका का कोचिंग सेंटर था. ढाका का नाम हाल में ग्रेड-2 शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में प्रमुख आरोपी के रूप में सामने आया था.

उत्तर प्रदेश में बुलडोजर की कार्रवाई के बाद लगातार कई राज्यों से अवैध इमारतों को ढहाने की खबरें आ रही हैं. पिछले दिनों मध्य प्रदेश और दिल्ली से भी इमारतों पर बुलडोजर चलने की खबर आयी थी. अब राजस्थान से भी बुलडोजर की कार्रवाई की खबर है. जयपुर में पेपर लीक कांड से जुड़ी एक पांच मंजिला इमारत को बुलडोजर लगाकर तोड़ दिया गया.

पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड सुरेश ढाका का कोचिंग सेंटर पर चला बुलडोजर

जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की प्रवर्तन शाखा ने उस पांच मंजिला इमारत को सोमवार को ढहा दिया जिसमें हालिया पेपर लीक प्रकरण के मुख्य आरोपी सुरेश ढाका का कोचिंग सेंटर था. ढाका का नाम हाल में ग्रेड-2 शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में प्रमुख आरोपी के रूप में सामने आया था.

नोटिस का जवाब नहीं दिये जाने पर की गयी कार्रवाई

प्राधिकरण की प्रवर्तन शाखा ने अधिगम कोचिंग इंस्टिट्यूट की इमारत को उपनियमों के खिलाफ पाया और दो बार नोटिस दिया था, लेकिन कोचिंग मालिक से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद सोमवार सुबह इमारत को गिरा दिया गया. यह भवन गुर्जर की थड़ी, गोपालपुरा बायपास मुख्य रोड पर है.

Also Read: BSSC पेपर लीक मामले को लेकर पटना में छात्रों ने निकाला मार्च, डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज

दो आवासीय भूखंडों पर बना था कोचिंग सेंटर

जेडीए की प्रवर्तन शाखा के प्रमुख रघुवीर सैनी ने संवाददाताओं को बताया, संस्थान का भवन दो आवासीय भूखंडों पर बना था. सड़क पर भी अतिक्रमण किया गया था, इसलिए भवन मालिक अनिल अग्रवाल और कोचिंग सेंटर संचालक सुरेश ढाका, भूपेन्द्र सारण, धर्मेंद्र चौधरी और छाजू लाल जाट को नोटिस दिया गया था. इनसे अवैध निर्माण व अतिक्रमणों को हटाने तथा अपना जवाब आठ जनवरी तक देने को कहा गया था. इनकी ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद इमारत को आज ध्वस्त कर दिया गया.

राजस्थान शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में अबतक हो चुकी है 55 की गिरफ्तारी

राजस्थान पुलिस ने दिसंबर में द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में अब तक 37 अभ्यर्थियों समेत कुल 55 लोगों को गिरफ्तार किया है. दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं. इस मामले में एक स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेश विश्नोई, एमबीबीएस छात्र भजनलाल और रायता राम चौधरी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने कहा कि कोचिंग सेंटर संचालक सुरेश ढाका का नाम भी सामने आया जो अभी गिरफ्त में नहीं आया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >