BRICS Summit 2026: मोदी-पुतिन-शी ने थामा एक-दूसरे का हाथ, दुनिया को क्या संदेश दे गई ये तस्वीर?

BRICS Summit 2026: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बीच मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग की एक तस्वीर चर्चा में है. तीनों नेता हाथ थामे मुस्कुराते नजर आए. औपचारिक बैठकों और कूटनीतिक संदेशों से अलग यह पल आपसी सहजता और एकजुटता की झलक देता है, जिसने सम्मेलन की राजनीतिक तस्वीर को और दिलचस्प बना दिया.

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की एक तस्वीर ने सभी का ध्यान खींचा है. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक तरफ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और दूसरी तरफ चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग नजर आ रहे हैं. तीनों नेताओं ने एक-दूसरे का हाथ थामा हुआ है और पीएम मोदी मुस्कुराते दिख रहे हैं. कूटनीतिक बैठकों और औपचारिक बातचीत के बीच यह तस्वीर BRICS नेताओं के बीच गर्मजोशी और एकजुटता की झलक दिखाती है.

एक फ्रेम में मोदी, पुतिन और शी

भारत मंडपम में आयोजित BRICS Summit के दौरान ली गई तस्वीर में प्रधानमंत्री मोदी बीच में खड़े हैं. उनके दाईं ओर पुतिन और बाईं ओर शी जिनपिंग हैं. तीनों नेताओं ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ है. अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में नेताओं की बॉडी लैंग्वेज और सार्वजनिक तस्वीरों पर भी नजर रहती है. ऐसे में भारत, रूस और चीन के शीर्ष नेताओं का इस अंदाज में एक साथ दिखना सम्मेलन की सबसे चर्चित तस्वीरों में शामिल हो गया.

पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारत मंडपम की यह तस्वीर साझा की गई. पोस्ट में तस्वीर के साथ ‘Kingdom BGM’ का इस्तेमाल किया गया. औपचारिक कूटनीतिक कार्यक्रम के बीच तीनों नेताओं का मुस्कुराते हुए हाथ थामना तस्वीर को खास बनाता है.

पुतिन-शी समेत कई नेताओं के साथ दिखे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन से जुड़ी कुछ और तस्वीरें भी साझा कीं. एक तस्वीर में पीएम मोदी के साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा एक साथ चलते नजर आए. इस तस्वीर में BRICS के प्रमुख देशों के नेताओं के बीच अनौपचारिक बातचीत और आपसी मेलजोल की झलक दिखाई दी.


पुतिन और शी से बातचीत करते नजर आए मोदी

एक अन्य तस्वीर में प्रधानमंत्री मोदी रूस के राष्ट्रपति पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो के साथ बातचीत करते दिखाई दिए.

BRICS की एकजुटता का बना प्रतीक

मोदी, पुतिन और शी की हाथ थामे तस्वीर को BRICS नेताओं के बीच एकजुटता की तस्वीर के तौर पर देखा जा सकता है. सम्मेलन के दौरान अलग-अलग देशों के नेताओं के बीच औपचारिक बैठकों के साथ इस तरह के अनौपचारिक पल भी सामने आए. तस्वीर का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि एक ही फ्रेम में भारत, रूस और चीन के शीर्ष नेता बेहद सहज अंदाज में नजर आ रहे हैं.

नई दिल्ली में जुटे BRICS देशों के नेता

भारत 12 और 13 सितंबर को 18वें BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. सम्मेलन में 11 सदस्य देशों और 10 सहयोगी देशों के नेताओं के साथ कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भी हिस्सा ले रहे हैं. ऐसे में मोदी-पुतिन-शी की यह तस्वीर शिखर सम्मेलन के सबसे प्रमुख विजुअल्स में शामिल हो गई है और BRICS मंच पर नेताओं के बीच दिखाई गई गर्मजोशी को सामने लाती है.

Also Read: BRICS Delhi Declaration: UNSC में भारत की बड़ी भूमिका के पक्ष में चीन-रूस, फिर दोहराया समर्थन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >