Breaking News: अमेरिकी रक्षा मंत्री ऑस्टिन ने PM मोदी से की मुलाकात, चीन को दिया कड़ा संदेश

Breaking news LIVE Updates : सूर्यकुमार यादव की शानदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने गुरुवार को इंग्‍लैंड को चौथे टी20 मैच में 8 रन से मात देकर सीरीज 2-2 से बराबर कर ली है. देश में एक बार फिर डराने लगे हैं कोरोना (Coronavirus) के बढ़ते मामले. वहीं महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 25833 नए केस मिले, 58 लोगों की मौत हुई है. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सूरत में आज नौ बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगे सभी मॉल. ‘फटी जींस’ बयान देकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सभी के निशाने पर आ गये हैं. देश और दुनिया की हर ताजा खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
4:11 AM. 20 Mar 21 10:41 PM. 19 Mar

अमेरिकी रक्षा मंत्री ऑस्टिन ने PM मोदी से की मुलाकात, चीन को दिया कड़ा संदेश

अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड जे ऑस्टिन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और हिंद-प्रशांत क्षेत्र और उससे इतर शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी को और बढ़ाने के लिए अपने देश की ओर से मजबूत इच्छा व्यक्त की. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि बैठक के दौरान मोदी ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी के लिए अपने दृष्टिकोण को रेखांकित किया और भारत-अमेरिका संबंधों में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया.

बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने ऑस्टिन को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को उनकी ओर से शुभकामनाएं देने को कहा. इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के बीच मजबूत और घनिष्ठ संबंधों का स्वागत किया जो लोकतंत्र, बहुलवाद और नियमों पर आधारित साझा मूल्यों पर आधारित है. बाइडन प्रशासन के किसी शीर्ष मंत्री की प्रथम यात्रा के तहत अमेरिकी रक्षा मंत्री ऑस्टिन तीन दिनों के दौरे पर शुक्रवार को भारत पहुंचे. उनके आने का उद्देश्य हिंद-प्रशांत सहित क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य आक्रमकता के मद्देनजर द्विपक्षीय रक्षा एवं सुरक्षा संबंधों को और मजबूत करना है.

4:11 AM. 20 Mar 21 10:41 PM. 19 Mar

असम और बंगाल की जनता एनडीए का सरकार बनाना चाहती है : PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. मोदी बंगाल के खड़गपुर और असम के चबुआ में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी ने खुद इसकी जानकारी देते हुए कहा कि भाषण में भाजपा के विकास के एजेंडे पर विस्तार से बात करेंगे. उन्होंने कहा कि बंगाल और असम की जनता विधानसभा चुनावों में एनडीए को जीताने का मन बना चुकी है.

4:11 AM. 20 Mar 21 10:41 PM. 19 Mar

जयपुर एयरपोर्ट पर सवा आठ लाख रुपये का सोना जब्त

राजस्थान के जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने एक शख्स के पास से 8 लाख 25 हजार 474 रुपये मुल्य का 175.260 ग्राम सोना जब्त किया है. शख्स दुबई से आ रहा था. उसके ट्रॉली बैग के अस्तर में सोना छुपा हुआ पाया गया, जबकि कुछ उसके मुंह गेंद के रूप में छिपा हुआ था.

8:37 PM. 19 Mar 21 3:07 PM. 19 Mar

भारत में कोरोना के मिले करीब 40 हजार नये मामले 

भारत में पिछले 24 घंटे में कोराना के 39,726 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,15,14,331 हुई। 154 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,59,370 हो गई है. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 2,71,282 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,10,83,679 है. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

8:01 PM. 19 Mar 21 2:31 PM. 19 Mar

पंजाब में 31 मार्च तक बंद रहेंगे स्कूल

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा है कि पंजाब में 31 मार्च तक बंद रहेंगे स्कूल, कोरोना के कारण सरकार का आदेश. रात 9 बजे से कर्फ्यू की घोषणा 11 जिलों में की जाएगी जहां मामले बढ़ रहे हैं.

8:01 PM. 19 Mar 21 2:31 PM. 19 Mar

अनिल देशमुख ने कहा मनसुख हिरेन की हत्या की हो रही है गहन जांच 

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने आज कहा कि मुकेश अंबानी के घर के पास मिले विस्फोटक से भरे वाहन और मनसुख हिरेन की हत्या के मामलों की एनआईए और एटीएस गहन जांच कर रही है. राज्य सरकार एनआईए के लिए सहयोग बढ़ा रही है. मुंबई में हुए घटनाक्रम के बारे में शरद पवार को जानकारी दी.

मुख्य बातें

Breaking news LIVE Updates : सूर्यकुमार यादव की शानदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने गुरुवार को इंग्‍लैंड को चौथे टी20 मैच में 8 रन से मात देकर सीरीज 2-2 से बराबर कर ली है. देश में एक बार फिर डराने लगे हैं कोरोना (Coronavirus) के बढ़ते मामले. वहीं महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 25833 नए केस मिले, 58 लोगों की मौत हुई है. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सूरत में आज नौ बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगे सभी मॉल. ‘फटी जींस’ बयान देकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सभी के निशाने पर आ गये हैं. देश और दुनिया की हर ताजा खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >