कोडरमा-पहाड़पुर रेलवे ट्रैक पर पटरी से उतरी कोचिंग एमटी स्पेशल ट्रेन
बिहार के गया जिले में कोडरमा-पहाड़पुर रेल ट्रैक पर सोमवार की सुबह बड़ा हादसा टल गया. बिहार के गया से गोमो जा रही जा रही कोचिंग एमटी स्पेशल ट्रेन की सुबह पटरी से उतर गई. इस कारण तेज झटके के साथ ट्रेन अचानक रुक गई. गनीमत रही ट्रेन खाली थी. इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई. इस हादसे के बाद रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंच गए. ईस्ट-सेंट्रल रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह करीब 04.30 बजे गया-कोडरमा रेलखंड स्थित पहाड़पुर रेलवे स्टेशन यार्ड में किलोमीटर संख्या 436/15-17 के पास प्वाइंट नो 55AE से empty कोचिंग Rake का इंजन से छटा कोच संख्या ECoR 164379 और पांचवा कोच नंबर ER 102527 का चक्का डिरेल हो गया है, जिसकी वजह से परिचालन बाधित है. मौके पर आरपीएफ, एसएस पीआरपी, एसएसई सिग्नल, SSE TRD PRP और अन्य अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद है. गोमो से समय 05.15 बजे एआरटी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है.