Breaking News : किसान आंदोलन के कारण कल अमृतसर-जयनगर क्लोन ट्रेन स्थगित रहेगी

Breaking News LIVE Today : दुनियाभर में कोरोना संक्रमण (coronavirus) का कहर एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है. पिछले 24 घंटे में 3.13 लाख नए कोरोना मामले दर्ज हुए और 6289 मरीजों की जान चली गई. भारत में भी मामले 57 लाख के पार चले गये हैं. अंतिम चरण में जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन corona vaccine) पहुंच गई है. इधर, मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) ने बुधवार को यहां कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) को 49 रन से हराकर 13वें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) में अपना खाता खोला है. अफगानिस्तान में भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किये गये हैं. बिहार में चुनाव (Bihar Election 2020)को लेकर सरगर्मी तेज हैं. देश और दुनिया की बडी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ…

Live Updates
3:52 AM. 25 Sept 20 10:22 PM. 24 Sept

किसान आंदोलन के कारण कल अमृतसर-जयनगर क्लोन ट्रेन स्थगित रहेगी

किसान आंदोलन के कारण कल अमृतसर-जयनगर क्लोन ट्रेन स्थगित रहेगी, वहीं 27 सितंबर को जयनगर अमृतसर क्लोन ट्रेन स्थगित रहेगी.

11:18 PM. 24 Sept 20 5:48 PM. 24 Sept

रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर सुनवाई 29 सितंबर तक टली

रिया चक्रवर्ती को अभी जेल में ही रहना होगा बंबई हाईकोर्ट ने उसकी जमानत याचिका पर सुनवाई 29 सितंबर तक टाल दी है.

9:34 PM. 24 Sept 20 4:04 PM. 24 Sept

पूर्व आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डीन जोंस का निधन

पूर्व आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डीन जोंस का निधन हो गया है.

9:32 PM. 24 Sept 20 4:02 PM. 24 Sept

बिहार के शिक्षकों से संवाद कर रहे हैं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बिहार के शिक्षकों के साथ वर्चुअल संवाद कर रहे हैं. इस मौके पर उन्होंने कहा, ‘ मुझे बिहार के शिक्षकों से संवाद करते बहुत खुशी हो रही है. मैं भी इसी समुदाय से आता हूं. बिहार को ज्ञान की धरती का दर्जा प्राप्त है. बिहार की धरती तो विश्व के सबसे बड़े शिक्षक महात्मा बुद्ध की धरती है.’ देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

8:02 PM. 24 Sept 20 2:32 PM. 24 Sept

एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती से जेल में भी पूछताछ करने की इजाजत ले ली है

स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को तालोजा जेल में जाकर रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की इजाजत दे दी है. इसके अलावा एनसीबी रिया के भाई शौविक और सुशांत के कुक दीपेश सावंत से भी पूछताछ कर सकती है.

6:12 PM. 24 Sept 20 12:42 PM. 24 Sept

‘आप’ का शिरोमणि अकाली दल और हरसिमरत कौर के खिलाफ प्रदर्शन जारी

पंजाब में कृषि बिल को लेकर आम आदमी पार्टी का शिरोमणि अकाली दल और हरसिमरत कौर के खिलाफ प्रदर्शन जारी है.

मुख्य बातें

Breaking News LIVE Today : दुनियाभर में कोरोना संक्रमण (coronavirus) का कहर एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है. पिछले 24 घंटे में 3.13 लाख नए कोरोना मामले दर्ज हुए और 6289 मरीजों की जान चली गई. भारत में भी मामले 57 लाख के पार चले गये हैं. अंतिम चरण में जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन corona vaccine) पहुंच गई है. इधर, मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) ने बुधवार को यहां कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) को 49 रन से हराकर 13वें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) में अपना खाता खोला है. अफगानिस्तान में भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किये गये हैं. बिहार में चुनाव (Bihar Election 2020)को लेकर सरगर्मी तेज हैं. देश और दुनिया की बडी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >