Breaking News: किसी का भी समर्थन करें, लेकिन सुनक का नहीं, जॉनसन ने सहयोगियों से कहा

Breaking News Updates : ब्रिटेन 50 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को कोविड-रोधी टीके की चौथी खुराक देगा. असम में जापानी इंसेफ्लाइटिस से चार और लोगों की मौत. सीबीआई ने NHAI के चीफ जेनरल मैनेजर दिग्विजय मिश्रा को किया गिरफ्तार, 10 लाख की ले रहे थे रिश्वत. सर्वदलीय बैठक के बाद 17 जुलाई को होगी विपक्षी दलों की बैठक. दिल्ली में एक ही परिवार के चार लोगों के शव बरामद हुए हैं. महाराष्ट्र में बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 102 लोगों की मौत हो चुकी है. आप हमारे साथ बने रहें.

Live Updates
4:21 AM. 16 Jul 22 10:51 PM. 15 Jul

किसी का भी समर्थन करें, लेकिन सुनक का नहीं: जॉनसन

ब्रिटेन के नये प्रधानमंत्री के लिए दौड़ के गति पकड़ने के बीच कार्यवाहक प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपने सहयोगियों से कथित तौर पर कहा कि ‘किसी का भी समर्थन कीजिए, लेकिन ऋषि सुनक का नहीं’. मीडिया में आयी एक खबर में यह जानकारी दी गयी. सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के जॉनसन ने 7 जुलाई को पार्टी के नेता के तौर पर इस्तीफा दे दिया था. ‘द टाइम्स’ अखबार की खबर में कहा गया है कि उन्होंने पार्टी का नेतृत्व हासिल करने की दौड़ में पिछड़ गये नेताओं से अनुरोध किया है कि वे पूर्व वित्त मंत्री एवं चांसलर सुनक का समर्थन नहीं करें, जो जॉनसन के अपनी ही पार्टी में समर्थन खोने के लिए जिम्मेदार हैं.

4:21 AM. 16 Jul 22 10:51 PM. 15 Jul

ब्रिटेन 50 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को कोविड-रोधी टीके की चौथी खुराक देगा

ब्रिटेन की सरकार ने शुक्रवार को कहा कि वह 50 साल और इससे अधिक आयुवर्ग के लोगों को बूस्टर खुराक के तौर पर कोविड-रोधी टीके की चौथी खुराक देगी. सरकार ने कहा कि चौथी खुराक देने का मकसद कोरोना वायरस संक्रमण से अधिक सुरक्षा प्रदान करना है, ताकि सर्दी के मौसम में अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं हो.

4:21 AM. 16 Jul 22 10:51 PM. 15 Jul

असम में जापानी इंसेफ्लाइटिस से चार और लोगों की मौत

असम में जापानी इंसेफ्लाइटिस से शुक्रवार को चार और लोगों की मौत हो गयी, जिन्हें मिलाकर इस महीने इस बीमारी से कुल 23 लोगों की जान जा चुकी है. अधिकारियों ने बताया कि राज्य में शुक्रवार को जापानी इंसेफ्लाइटिस के 16 और मामले आये, जिन्हें मिलाकर जुलाई महीने में 160 लोगों के इस बीमारी की चपेट में आने की पुष्टि हो चुकी है. शुक्रवार को दो-दो लोगों की मौत नलबाड़ी और मोरीगांव जिलों में हुई.

4:21 AM. 16 Jul 22 10:51 PM. 15 Jul

दिल्ली में 601 लोग कोरोना से संक्रमित मिले

दिल्ली में 601 लोग पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से संक्रमित मिले हैं. 526 लोग स्वस्थ हुए. इस दौरान किसी कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत नहीं हुई. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पॉजिटिविटी रेट 3.64 फीसदी रही.

4:21 AM. 16 Jul 22 10:51 PM. 15 Jul

लक्ष्मीकांत वाजपेयी राज्यसभा में भाजपा के चीफ ह्विप नियुक्त

भारतीय जनता पार्टी ने लक्ष्मीकांत वाजपेयी को राज्यसभा में पार्टी का चीफ ह्विप नियुक्त किया है.

4:21 AM. 16 Jul 22 10:51 PM. 15 Jul

सीबीआई ने NHAI के चीफ जेनरल मैनेजर दिग्विजय मिश्रा को किया गिरफ्तार, 10 लाख की ले रहे थे रिश्वत

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने नेशनल हाई-वे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के चीफ जेनरल मैनेजर दिग्विजय मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है. इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर काम करने वाली एक निजी कंपनी के कर्मचारी से दिग्विजय मिश्रा 10 लाख रुपये की रिश्वत ले रहे थे. बाद में सीबीआई ने उनके घर में सर्च करके 20.5 लाख रुपये बरामद किये.

मुख्य बातें

Breaking News Updates : ब्रिटेन 50 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को कोविड-रोधी टीके की चौथी खुराक देगा. असम में जापानी इंसेफ्लाइटिस से चार और लोगों की मौत. सीबीआई ने NHAI के चीफ जेनरल मैनेजर दिग्विजय मिश्रा को किया गिरफ्तार, 10 लाख की ले रहे थे रिश्वत. सर्वदलीय बैठक के बाद 17 जुलाई को होगी विपक्षी दलों की बैठक. दिल्ली में एक ही परिवार के चार लोगों के शव बरामद हुए हैं. महाराष्ट्र में बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 102 लोगों की मौत हो चुकी है. आप हमारे साथ बने रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >