Breaking News : पीएम मोदी ने किया देश की पहली सी प्लेन सेवा का उद्घाटन

आज राष्ट्रीय एकता दिवस है. साथ ही नये भारत के शिल्पकार कहे जाने वाले सरदार वल्लभभाई (Sardar Patel) की भी जयंती है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narender Modi) गुजरात में है और आज सरदार पटेल की प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (Statue Of unity) पर पुष्पांजलि अर्पित की. इसके बाद राष्ट्रीय एकता परेड में शामिल हुए. इसके अलावा दिल्ली में कोरोना संक्रमण (Coronavirus) और प्रदूषण (delhi Air pollution)दोनों बढ़ रहे हैं. केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने जयपुर में आज से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है. इन खबरों के साथ अन्य बड़ी खबरों को जानने के लिए बने रहें. prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
11:24 PM. 31 Oct 20 5:54 PM. 31 Oct

कमलनाथ को स्टार प्रचारक की सूची से हटाए जाने पर दिग्विजय सिंह

स्टार प्रचारक की सूची का अधिकार राजनीतिक दलों का है, केंद्रीय चुनाव आयोग का नहीं है. उन्होंने अपनी गाइडलाइंस का उल्लंघन किया है. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

8:01 PM. 31 Oct 20 2:31 PM. 31 Oct

प्रधानमंत्री ने की सी प्लेन की यात्रा

सी प्लेन की पहली यात्रा करने के बाद पीएम मोदी केवडिया से साबरमती रिवरफ्रंट पहुंच हैं.

8:01 PM. 31 Oct 20 2:31 PM. 31 Oct

पीएम मोदी ने किया सी प्लेन सेवा की उद्घाटन

आज प्रधानमंत्री ने केवडिया से साबरमती तक की पहली सी-प्लेन उड़ान भरी. यह उड़ान अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट को नर्मदा जिले के केवडिया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से जोड़ती है.

3:44 PM. 31 Oct 20 10:14 AM. 31 Oct

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश भूल नहीं सकता कि जब देश पर इतना बड़ा घाव लगा था, तब स्वार्थ और अहंकार से भरी भद्दी राजनीति कितने चरम पर थी. पिछले दिनों पड़ोसी देश से जो ख़बरें आई हैं जिस प्रकार वहां की संसद में सत्य स्वीकारा गया है, उसने इन लोगों के असली चेहरों को देश के सामने ला दिया है.

3:44 PM. 31 Oct 20 10:14 AM. 31 Oct

पुलवामा हमले को लेकर पीएम मोदी ने राजनीति करने वालों पर साधा  निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश कभी भूल नहीं सकता कि जब अपने वीर बेटों के जाने से पूरा देश दुखी था, तब कुछ लोग उस दुख में शामिल नहीं थे, वो पुलवामा हमले में भी अपना राजनीतिक स्वार्थ देख रहे थे. देश भूल नहीं सकता कि तब कैसी-कैसी बातें कहीं गईं, कैसे-कैसे बयान दिए गए.

3:44 PM. 31 Oct 20 10:14 AM. 31 Oct

कुछ लोग आतंकवाद के समर्थन में खुलकर सामने आ गए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते कुछ समय से दुनिया के अनेक देशों में जो हालात बने हैं, जिस तरह कुछ लोग आतंकवाद के समर्थन में खुलकर सामने आ गए हैं, वो आज वैश्विक चिंता का विषय है. आज के माहौल में, दुनिया के सभी देशों, सभी सरकारों, सभी पंथों को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की बहुत ज़्यादा जरूरत है.

मुख्य बातें

आज राष्ट्रीय एकता दिवस है. साथ ही नये भारत के शिल्पकार कहे जाने वाले सरदार वल्लभभाई (Sardar Patel) की भी जयंती है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narender Modi) गुजरात में है और आज सरदार पटेल की प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (Statue Of unity) पर पुष्पांजलि अर्पित की. इसके बाद राष्ट्रीय एकता परेड में शामिल हुए. इसके अलावा दिल्ली में कोरोना संक्रमण (Coronavirus) और प्रदूषण (delhi Air pollution)दोनों बढ़ रहे हैं. केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने जयपुर में आज से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है. इन खबरों के साथ अन्य बड़ी खबरों को जानने के लिए बने रहें. prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >