Breaking News LIVE: पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य ने पद्म भूषण लेने से किया इनकार

Breaking News LIVE: विधानसभा चुनावों के बीच पीएम मोदी आज बीजेपी कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद. देश के कई राज्यों में ओमिक्रॉन संक्रमण का हो रहा कम्युनिटी स्प्रेड, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी, कहा- बढ़ सकते हैं मामले. गणतंत्र दिवस की तैयारी तेज. शिमला में जवानों ने ठंड और बर्फ के बीच किया परेड.

Live Updates
9:53 PM. 25 Jan 22 9:53 PM. 25 Jan

बुद्धदेव भट्टाचार्य ने पद्म भूषण लेने से किया इनकार

पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य ने पद्म भूषण लेने से इनकार कर दिया है. आज ही उन्हें यह पुरस्कार दिये जाने की घोषणा हुई थी.

9:53 PM. 25 Jan 22 9:53 PM. 25 Jan

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा. बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य को मिलेगा पद्म भूषण.

9:53 PM. 25 Jan 22 9:53 PM. 25 Jan

लता मंगेशसकर के स्वास्थ्य में सुधार

कोरोना वायरस से संक्रमित लता मंगेशसकर के स्वास्थ्य में मामूली सुधार हुआ है. लेकिन अभी वे आईसीयू में ही हैं. यह जानकारी ब्रिज कैंडी अस्पताल की ओर से दी गयी है.

9:53 PM. 25 Jan 22 9:53 PM. 25 Jan

जम्मू-कश्मीर में गणतंत्र दिवस से पहले ग्रेनेड अटैक

गणतंत्र दिवस से एक दिन जम्मू-कश्मीर के हरि सिंह हाई स्ट्रीट क्षेत्र में आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर एक ग्रेनेड फेंका. हालांकि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ. सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और तलाशी शुरू कर दी गयी है.

9:53 PM. 25 Jan 22 9:53 PM. 25 Jan

नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा मेडल

नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा मेडल दिये जाने की घोषणा. उन्हें यह पुरस्कार गणतंत्र दिवस के दिन दिया जायेगा.

9:53 PM. 25 Jan 22 9:53 PM. 25 Jan

आरपीएन सिंह भाजपा में शामिल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह भाजपा में शामिल हो गये हैं. उन्होंने कहा कि वे कार्यकर्ता की तरह पीएम मोदी के सपना को साकार करने में जुटेंगे.

2:39 PM. 25 Jan 22 2:39 PM. 25 Jan

भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पहुंचे RPN Singh

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पहुंच गए हैं. थोड़ी देर वो बीजेपी में शामिल होंगे. इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि, वो प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में राष्ट्र निर्माण में अपने योगदान के लिए तत्पर हैं.

2:39 PM. 25 Jan 22 2:39 PM. 25 Jan

अपना दल ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

यूपी चुनाव में अपना दल ने जारी की पहले और दूसरे चरण के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट

12:50 PM. 25 Jan 22 12:50 PM. 25 Jan

आरपीएन सिंह ने दिया इस्तीफा

यूपी में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के बड़े नेता आरपीएन सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उम्मीद है वो आज बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.

12:50 PM. 25 Jan 22 12:50 PM. 25 Jan

7वीं जेपीएससी मेंस परीक्षा स्थगित

7वीं जेपीएससी मेंस परीक्षा स्थगित, हेमंत सोरेन सरकार व जेपीएससी ने मानी गलती, नये सिर से जारी होगा पीटी का रिजल्ट.

12:50 PM. 25 Jan 22 12:50 PM. 25 Jan

गो फर्स्ट एयरलाइन का ट्विटर हैंडल हैक

गो फर्स्ट एयरलाइन का ट्विटर हैंडल हैक, 13 घंटों में भी नहीं हुआ रिस्टोर.(आजतक न्यूज)

12:50 PM. 25 Jan 22 12:50 PM. 25 Jan

मालगाड़ी के 15 डिब्बे पटरी से उतरे

जैसलमेर में बड़ा हादसा, मालगाड़ी के 15 डिब्बे पटरी से उतरे.(आजतक न्यूज)

12:50 PM. 25 Jan 22 12:50 PM. 25 Jan

मुख्य आरोपी गिरफ्तार

केरल में आरएसएस कार्यकर्ता संजीत की मौत मामले का मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में अबतक कुल 10 लोग गिरफ्तार हुए हैं.

12:50 PM. 25 Jan 22 12:50 PM. 25 Jan

कल की अपेक्षा 50,190 कम मामले

देश में कोरोना वायरस संक्रमण से बड़ी राहत मिली है आज भारत में कल की अपेक्षा 50,190 कम मामले सामने आये हैं. सोमवार को कोरोना वायरस के 3,06,064 मामले आए थे. जबकि आज यानी मंगलवार को नये संक्रमितों की संख्या घटकर 2,55,874 दर्ज की गई है.

12:50 PM. 25 Jan 22 12:50 PM. 25 Jan

कोरोना वायरस के 2,55,874 नए मामले

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,55,874 नए मामले सामने आये हैं. वहीं, कोरोना से 614 लोगों की मौत हो गई है. जबकि, कोरोना से 2,67,753 लोग रिकवरी कर घरों को लौट गये हैं.

12:50 PM. 25 Jan 22 12:50 PM. 25 Jan

बीजेपी कार्यकर्ताओं से बात करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे देशभर के बीजेपी कार्यकर्ताओं से बात. पीएम मोदी सुबह के 11बजे कार्यकर्ताओं से नमो ऐप पर संवाद करेंगे. पांच राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर पीएम मोदी बात करने वाले हैं.

12:50 PM. 25 Jan 22 12:50 PM. 25 Jan

यूक्रेन बॉर्डर पर रूस का हमला

यूक्रेन बॉर्डर पर रूस के हमले की खबबर आ रही है. आजतक के हवाले से खबर है कि रुस ने यूक्रेन बॉर्डर पर हमला कर दिया है. कई दिनों से दोनों देशों के बीच तनातनी चल रही थी. वहीं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबित रुसी हमले के बाद अमेरिकी सैनिक भी हाई अलर्ट पर आ गये हैं.

6:51 AM. 25 Jan 22 6:51 AM. 25 Jan

ओमिक्रॉन को लेकर डब्लूएचओ ने चेताया

कोरोना वायरस के हर दिन 3 लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. जानकारों की राय है कि आने वाले दिनों में ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले तेजी से बढ़ सकते हैं. इसको लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी जारी की है. डब्लूएचओ ने आगाह किया है कि कोरोना को हल्के में लेना ठीक नहीं है. भले ही ओमिक्रॉन बहुच ज्यादा घातक नहीं है लेकिन भविष्य में डेल्टा सरीखे स्ट्रेन सामने आ सकते हैं.

6:51 AM. 25 Jan 22 6:51 AM. 25 Jan

भारी ठंड और बर्फ के बीच परेड

पूरे देश में गणतंत्र दिवस की धूम है. हिमाचल प्रदेश में भी जवान गणतंत्र दिवस की दजोर शोर से तैयारी कर रहे हैं. इसी कड़ी में शिमला में सेना के जवानों ने भारी ठंड और बर्फ के बीच परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल किया.

6:51 AM. 25 Jan 22 6:51 AM. 25 Jan

एनटीपीसी के रिजल्ट में गड़बड़ी पर उग्र हुए छात्र

राजेंद्र नगर टर्मिनल पर एनटीपीसी के रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर अभ्यर्थियों के ट्रैक पर जमकर बवाल काटा. हंगामे के कारण छह घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. इससे यात्रियों को भारी फजीहत हुई. कई ट्रेनों के रद्द होने से हजारों लोगों को यात्रा स्थगित करनी पड़ी.राजेंद्र नगर टर्मिनल पर ट्रेन के इंतजार में यात्रियों को घंटो बैठे रहे. इतना ही नहीं कब परिचालन शुरू होगा इसे लेकर भी यात्रियों में असमंजस की स्थिति रही.

6:51 AM. 25 Jan 22 6:51 AM. 25 Jan

झारखंड के इन 10 जिलों में खुलेंगे 14 राइस मिल

झारखंड के दस जिलों में एक साथ 14 राइस मिल खुलेंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रोजेक्ट भवन सभागार में इनका ऑनलाइन शिलान्यास किया. इस दौरान सीएम ने तहा कि, राज्य सरकार झारखंड के किसानों को मजबूत और समृद्ध बनाने का निरंतर प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि, झारखंड में फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स को बढ़ावा देकर यहां के किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है.

6:51 AM. 25 Jan 22 6:51 AM. 25 Jan

Posted by: Pritish Sahay

मुख्य बातें

Breaking News LIVE: विधानसभा चुनावों के बीच पीएम मोदी आज बीजेपी कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद. देश के कई राज्यों में ओमिक्रॉन संक्रमण का हो रहा कम्युनिटी स्प्रेड, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी, कहा- बढ़ सकते हैं मामले. गणतंत्र दिवस की तैयारी तेज. शिमला में जवानों ने ठंड और बर्फ के बीच किया परेड.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >