Breaking News: पश्चिम बंगाल में कोरोना से 36 मौतें, पॉजिटिविटी रेड 9.53 फीसदी

Breaking News: बंगाल में कोरोना से 36 लोगों की मौत हो गयी और पॉजिटिविटी रेट 9.53 फीसदी रही. पीएम मोदी ने दिल्ली में इंडिया गेट पर नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया. भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कोरोना से संक्रमित हो गये हैं.

Live Updates
10:23 PM. 23 Jan 22 10:23 PM. 23 Jan

पश्चिम बंगाल में कोरोना से 36 मौतें, पॉजिटिविटी रेड 9.53 फीसदी

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 36 लोगों की मौत हो गयी. इस दौरान 6,980 लोग संक्रमित पाये गये हैं. राज्य में कोरोना की पॉजिटिविटी रेट 9.53 फीसदी है, जबकि एक्टिव केस की संख्या 1,10,183 पहुंच गयी है.

10:23 PM. 23 Jan 22 10:23 PM. 23 Jan

आंध्रप्रदेश में कोरोना से 4 की मौत, 14440 संक्रमित हुए

आंध्रप्रदेश में आज 4 लोगों की कोरोना से मौत हो गयी. 14,440 लोग संक्रमित पाये गये हैं. ये आंकड़े पिछले 24 घंटे के हैं. इस दौरान 3,969 लोग स्वस्थ हुए हैं. राज्य में कोरोना के 83,610 एक्टिव केस हैं.

10:23 PM. 23 Jan 22 10:23 PM. 23 Jan

पीएम मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का किया अनावरण, कही ये बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उनकी होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया. इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल (एनडीआरएफ) पहले कृषि विभाग के अधीन आता था. हमारी सरकार ने एनडीआरएफ को मजबूत किया. इंटरनेशनल एजेंसीज ने हमारे आपदा प्रबंधन की तारीफ की है.

4:54 PM. 23 Jan 22 4:54 PM. 23 Jan

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कोरोना से संक्रमित

भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये हैं. उन्होंने एक सप्ताह के लिए खुद को आइसोलेट कर लिया है. उपराष्ट्रपति कहा है कि जो भी लोग उनके संपर्क में हाल के दिनों में आये हैं, सभी अपना कोरोना टेस्ट करवा लें. उपराष्ट्रपति कार्यालय ने यह जानकारी दी है.

2:26 PM. 23 Jan 22 2:26 PM. 23 Jan

पंजाब लोक कांग्रेस के नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 22 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी

पंजाब लोक कांग्रेस के नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि हम पहली सूची में 22 उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं, 22 उम्मीदवारों में 2 माझा से, 3 दोआबा से और 17 मालवा क्षेत्र से हैं। दूसरी सूची दो दिन में जारी होने की संभावना है.

2:26 PM. 23 Jan 22 2:26 PM. 23 Jan

विवादित बयान को लेकर सिद्धू के सलाहकार पर केस दर्ज

विवादित बयान को लेकर सिद्धू के सलाहकार पर केस दर्ज किया गया है.

2:26 PM. 23 Jan 22 2:26 PM. 23 Jan

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में कहा

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में कहा कि हम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम से हुगली में एक खेल विश्वविद्यालय बनाएंगे. दिल्ली में नेताजी के लिए एक प्लानिंग कमिशन थी जिसे सरकार ने हटा दिया, हम बंगाल में प्लानिंग कमिशन का गठन करेंगे.

2:26 PM. 23 Jan 22 2:26 PM. 23 Jan

अरविंद केजरीवाल का दावा- पंजाब चुनाव से पहले ED सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कर सकती है

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि पंजाब चुनाव से पहले ED सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कर सकती है.

2:26 PM. 23 Jan 22 2:26 PM. 23 Jan

अरुणाचल प्रदेश से कई दिनों से लापता छात्र चीनी सेना को मिला

अरुणाचल प्रदेश से कई दिनों से लापता छात्र चीनी सेना को मिल गया है. भारतीय सेना को इस संबंध में जानकारी दी गई.

2:26 PM. 23 Jan 22 2:26 PM. 23 Jan

नेताजी सुभाष चंद्र बोस को सेंट्रल हॉल में श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उन्हें संसद के सेंट्रल हॉल में श्रद्धांजलि दी.

2:26 PM. 23 Jan 22 2:26 PM. 23 Jan

कोलकाता के यादवपुर में कार सड़क किनारे बनीं दुकानों से टकराई, एक की मौत

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के यादवपुर इलाके में एक तेज रफ्तार कार के सड़क किनारे बनीं दुकानों से टकरा जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे सुलेखा मोड़ के पास हुई.

2:26 PM. 23 Jan 22 2:26 PM. 23 Jan

पुलावमा जैसे आतंकी हमले की साजिश रच रहे आतंकी, इंटेलिजेंस ने जारी किया अलर्ट

पुलावमा जैसे आतंकी हमले की साजिश आतंकी रच रहे हैं. इंटेलिजेंस ने अलर्ट जारी किया है.

2:26 PM. 23 Jan 22 2:26 PM. 23 Jan

दिल्ली और वाराणसी के बीच ‘दिव्य काशी यात्रा’ ट्रेन चलाई जाएगी

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर ‘‘दिव्य काशी यात्रा” ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा. भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

2:26 PM. 23 Jan 22 2:26 PM. 23 Jan

बोले अर्थशास्त्री रघुराम राजन- सरकार को सावधानी से खर्च करने की जरूरत

अर्थशास्त्री रघुराम राजन ने पीटीआई से साक्षात्कार में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में कुछ चमकदार स्थानों के साथ कई गहरे धब्बे भी हैं. सरकार को सावधानी से खर्च करने की जरूरत है. अर्थव्यवस्था के ‘के’ आकार के पुनरुद्धार को रोकने के लिए सरकार को और उपाय करने की जरूरत है.

2:26 PM. 23 Jan 22 2:26 PM. 23 Jan

कल कोरोना वायरस के लिए 18,75,533 सैंपल टेस्ट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 18,75,533 सैंपल टेस्ट किए गए हैं. कल तक कुल 71,55,20,580 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं. इधर केरल के कोट्टायम में रविवार लॉकडाउन जारी है, इस दौरान पुलिस वाहनों की जांच कर रही है. लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाओं की अनुमति है.

2:26 PM. 23 Jan 22 2:26 PM. 23 Jan

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3.33 लाख केस मिले

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3,33,533 नए मामले आए हैं जबकि इसी दौरान 2,59,168 लोगों की रिकवरी हुई. वहीं इस दौरान 525 लोगों की कोरोना से मौत हुई है.

2:26 PM. 23 Jan 22 2:26 PM. 23 Jan

डॉ प्रतीत समदानी ने बताया कैसी है गायिका लता मंगेशकर की हालत

मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में गायिका लता मंगेशकर का इलाज कर रही डॉ प्रतीत समदानी ने बताया कि कल से उनकी तबीयत में सुधार है, लेकिन उन्हें आईसीयू में निगरानी में रखा गया है. उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें.

2:26 PM. 23 Jan 22 2:26 PM. 23 Jan

ठाकरे को सदा याद रखा जाएगा: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की 96वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए रविवार को कहा कि उन्हें एक ऐसे असाधारण नेता के तौर पर सदा याद रखा जाएगा, जो लोगों के लिए हमेशा खड़े हुए. कट्टर हिंदुत्व नेता ठाकरे का 1926 में जन्म हुआ था. उन्होंने शिवसेना की स्थापना की थी, जो लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी रही, लेकिन 2019 में दोनों दलों के संबंध खराब हो गए. ठाकरे का 2012 में निधन हो गया था. मोदी ने ट्वीट किया, मैं श्री बाबासाहेब ठाकरे को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देता हूं. उन्हें एक ऐसे असाधारण नेता के तौर पर सदा याद रखा जाएगा, जो लोगों के लिए हमेशा खड़े हुए.

2:26 PM. 23 Jan 22 2:26 PM. 23 Jan

न्यूजीलैंड की पीएम जेसिंडा अर्डर्न ने अपनी शादी कैंसिल की

ओमिक्रॉन के प्रतिबंधों की वजह से न्यूजीलैंड की पीएम जेसिंडा अर्डर्न ने अपनी शादी कैंसिल की.

2:26 PM. 23 Jan 22 2:26 PM. 23 Jan

अमित शाह ने श्रद्धांजलि दी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उन्हें ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी.

2:26 PM. 23 Jan 22 2:26 PM. 23 Jan

ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार से ये अपील की

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार से अपील की कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए ताकि पूरे देश को राष्ट्रीय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करने और देशनायक दिवस को सबसे उपयुक्त तरीके से मनाने की अनुमति मिल सके.

2:26 PM. 23 Jan 22 2:26 PM. 23 Jan

पीएम मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी

पीएम मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने ट्वीट किया कि सभी देशवासियों को पराक्रम दिवस की ढेरों शुभकामनाएं…नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उन्हें मेरी आदरपूर्ण श्रद्धांजलि…

7:57 AM. 23 Jan 22 7:57 AM. 23 Jan

देश के 4 बड़े शहरों में पीक पर पहुंची तीसरी लहर

कोरोना महामारी की तीसरी लहर देश के चार सबसे बड़े शहरों में चरम पर पहुंच चुकी है. पिछले सात दिनों के औसत मामलों की बात करें तो इसमें मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में स्पष्ट गिरावट नजर आ रही है. हालांकि, शुक्रवार तक गणना की गई सात-दिवसीय औसत बेंगलुरु, पुणे, अहमदाबाद और हैदराबाद के अगले चार सबसे बड़े शहरों में बढ़ रही थी.

7:57 AM. 23 Jan 22 7:57 AM. 23 Jan

दिल्ली में जनवरी में बारिश का पिछले 32 साल का रिकॉर्ड ध्वस्त

दिल्ली में इस साल जनवरी में, शनिवार तक, लगभग 70 मिलीमीटर बारिश हुई जो कि इस महीने में पिछले 32 साल में हुई सर्वाधिक बारिश है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में रात साढ़े नौ बजे तक 69.8 मिलीमीटर बारिश हुई. इससे पहले जनवरी 1989 में राष्ट्रीय राजधानी में 79.7 मिलीमीटर बारिश हुई थी.

7:57 AM. 23 Jan 22 7:57 AM. 23 Jan

सीएम योगी आदित्यनाथ ने का सपा पर तंज कसा

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने का सपा पर तंज कसते हुए कहा है कि जो लोग फ्री बिजली देने की बात कर रहे, उन्होंने UP को अंधेरे में रखा.

7:57 AM. 23 Jan 22 7:57 AM. 23 Jan

विराट कोहली ने खुद कप्तानी नहीं छोड़ी

शोएब अख्तर ने कहा है कि विराट कोहली ने खुद कप्तानी नहीं छोड़ी, उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया.

7:57 AM. 23 Jan 22 7:57 AM. 23 Jan

हरक सिंह रावत लड़ सकते हैं सतपाल महाराज के खिलाफ चुनाव

उत्तराखंड में कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत सतपाल महाराज के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं. प्रदेश में कांग्रेस ने 53 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है. CM धामी के खिलाफ भुवन चंद्र चुनाव लड़ेंगे.

7:57 AM. 23 Jan 22 7:57 AM. 23 Jan

मथुरा-पलवल रेलखंड की डाउन लाइन पर देर रात यातायात शुरू

उत्तर प्रदेश के वृंदावन में एक मालगाड़ी के कई डिब्बों के पटरी से उतर जाने के कारण मथुरा और दिल्ली के बीच रेल यातायात प्रभावित हुआ। हालांकि करीब 24 घंटे के बाद शनिवार देर रात एक लाइन पर यातायात शुरू हो गया.

7:57 AM. 23 Jan 22 7:57 AM. 23 Jan

बुली बाई मामला: अदालत ने एक आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

दिल्ली की एक अदालत ने ‘बुली बाई’ ऐप मामले में, शनिवार को एक व्यक्ति की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी. अदालत ने कहा कि आरोपी का आचरण पंथनिरपेक्षता और बंधुत्व के संवैधानिक सिद्धांत के विरुद्ध है जो महिलाओं का सम्मान सुनिश्चित करता है. आरोपी विशाल सुधीरकुमार झा को राहत देने से इनकार करते हुए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र राणा ने यह टिप्पणी की.अदालत ने कहा कि उक्त ऐप “बदनाम” करने वाला है और आरोपी के खिलाफ आरोप गंभीर हैं क्योंकि इसके जरिये उसने “एक समुदाय विशेष की महिलाओं के सम्मान और शील पर हमला किया.”

मुख्य बातें

Breaking News: बंगाल में कोरोना से 36 लोगों की मौत हो गयी और पॉजिटिविटी रेट 9.53 फीसदी रही. पीएम मोदी ने दिल्ली में इंडिया गेट पर नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया. भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कोरोना से संक्रमित हो गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >