Breaking News LIVE: अभी आईसीयू में ही हैं लता मंगेशसकर, डाॅक्टर ने कहा-दुआ करें

Breaking News LIVE Updates: विश्व स्नास्थ्य संगठन ने कहा है कि कोरोना वायरस को खत्म करना संभव नहीं, वायरस बन जाते हैं पारिस्थितिकी तंत्र का हिस्सा. मुगलसराय में ट्रक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत के बाद बवाल. लोगों ने सीओ की गाड़ी पर किया पथराव. हर ताजा खबर यहां पढ़ें सभी बड़ी खबरें

Live Updates
9:04 PM. 19 Jan 22 9:04 PM. 19 Jan

अभी आईसीयू में ही हैं लता मंगेशसकर, डाॅक्टर ने कहा-दुआ करें

कोरोना वायरस से संक्रमित स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशसकर अभी आईसीयू में ही हैं. डाॅक्टर ने कहा है उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए दुआ करें.

9:04 PM. 19 Jan 22 9:04 PM. 19 Jan

लाल किला 22 से 26 जनवरी तक आम लोगों के लिए बंद

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से लाल किला 22 से 26 जनवरी तक आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है.

9:04 PM. 19 Jan 22 9:04 PM. 19 Jan

सीडीएस जनरल बिपिन रावत के छोटे भाई भाजपा में शामिल हुए

सीडीएस जनरल बिपिन रावत के छोटे भाई कर्नल विजय रावत भाजपा में शामिल हुए

9:04 PM. 19 Jan 22 9:04 PM. 19 Jan

भाजपा का अपना दल और निषाद पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान

भाजपा ने अपना दल और निषाद पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान कर दिया है. भाजपा ने प्रेस काॅन्फ्रेंस में यह जानकारी दी.

9:04 PM. 19 Jan 22 9:04 PM. 19 Jan

भाजपा CEC की बैठक जारी

भाजपा सीईसी की बैठक जारी है. बैठक में अमित शाह, जेपी नड्डा, योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा के कई नेता शामिल हैं.

9:04 PM. 19 Jan 22 9:04 PM. 19 Jan

दिल्ली में एक महिला और उसके चार बच्चों का शव बरामद

दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक महिला और उसके चार बच्चों का शव उनके घर से बरामद किया गया है. पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शवों का पोस्टमार्टम करवा रही है.

2:59 PM. 19 Jan 22 2:59 PM. 19 Jan

सानिया मिर्जा की संन्यास की घोषणा

भारतीय टेनिस की सनसनी के नाम से मशहूर सानिया मिर्जा ने संन्यास की घोषणा कर दी है. 2022 को उन्होंने अपना अंतिम सीजन बताया है.

2:24 PM. 19 Jan 22 2:24 PM. 19 Jan

अपर्णा पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अपर्णा यादव के साथ साथ बीजेपी पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि, मैं उन्हें (अपर्णा यादव) बधाई दूंगा और हमें खुशी है कि हमारी समाजवादी विचारधारा का विस्तार हो रहा है, अखिलेश ने कहा कि, मुझे उम्मीद है कि हमारी विचारधारा वहां पहुंचकर संविधान और लोकतंत्र को बचाने का काम करेगी. उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की.

2:24 PM. 19 Jan 22 2:24 PM. 19 Jan

बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

यूपी चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए भाजपा ने 30 नेताओं की सूची जारी की है. ये पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे. लेकिन अजय मिश्रा टेनी का नाम बीजेपी की लिस्ट से नदारत है.

2:24 PM. 19 Jan 22 2:24 PM. 19 Jan

जरूरतमंदों को सालाना 18 हजार रुपये

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा है कि अगर प्रदेश में सपा की सरकार बनती है तो जरूरतमंदों को सालाना 18 हजार रुपये देंगे.(टीवी न्यूज)

2:24 PM. 19 Jan 22 2:24 PM. 19 Jan

भ्रष्टाचार मुक्त गोवा की गारंटी- अमित पालेकर

AAP के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अमित पालेकर ने कहा है कि मैं आपको भ्रष्टाचार मुक्त गोवा की गारंटी दे रहा हूं. उन्होंने कहा कि हमें गोवा का खोया हुआ गौरव वापस मिलेगा, जिसका सपना सभी ने देखा था. मैं अपने कहे हर शब्द को रखूंगा. उन्होंने कहा यह एक गारंटी है.

2:24 PM. 19 Jan 22 2:24 PM. 19 Jan

अमित पालेकर होंगे सीएम उम्मीदवार

गोवा के लिए आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री पद का चेहरा अमित पालेकर को बनाया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की इसकी घोषणा की है.

2:24 PM. 19 Jan 22 2:24 PM. 19 Jan

बीजेपी में शामिल हो सकते हैं कर्नल विजय रावत

देश के पहले सीडीएस शहीद बिपिन रावत के भाई कर्नल विजय रावत बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. सूत्रों के हवाले से खबर है कि भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं.

2:24 PM. 19 Jan 22 2:24 PM. 19 Jan

अपर्णा यादव बीजेपी में हुईं शामिल

अपर्णा यादव बीजेपी में हुईं शामिल, पीएम मोदी की तारीफ की.

2:24 PM. 19 Jan 22 2:24 PM. 19 Jan

अपर्णा यादव बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचीं

अपर्णा यादव बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचीं, आज होंगी पार्टी में शामिल.

2:24 PM. 19 Jan 22 2:24 PM. 19 Jan

शेयर बाजार खुलते ही गिरावट

शेयर बाजार खुलते ही गिरावट दर्ज की गई. सेसेक्स में 200 अंक से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है. निफ्टी में 16 अंक की मामूली तेजी के बाद देखने को मिली है.

2:24 PM. 19 Jan 22 2:24 PM. 19 Jan

एम्बुलेंस के पलट जाने से दो जवानों की मौत

दिल्ली के शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन के पास एक एम्बुलेंस के पलट जाने से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवानों की मौत हो गई. हादसा सोमवार को हुआ था. वहीं, दिल्ली पुलिस ने इसको लेकर एक मामला दर्ज कर लिया है.

2:24 PM. 19 Jan 22 2:24 PM. 19 Jan

मोदी कैबिनेट की बैठक

आज यानी बुधवार को मोदी कैबिनेट की बैठक होगी. बैठक 10 बजे से शुरू होगी. इसमें चुनाव समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी.

7:09 AM. 19 Jan 22 7:09 AM. 19 Jan

ट्रक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत के बाद बवाल

थाना मुगलसराय में ट्रक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई. मौत के बाद कुछ लोगों ने बवाल कर दिया. सीओ की गाड़ी पर पथराव किया गया. पथराव में एसएचओ घायल हुए हैं. हालांकि बाद में किसी तरह पुलिस ने उग्र लोगों को शांत किया. वहीं हादसे के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि, आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ़्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि ट्रक ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. साथ ही पथराव करने वालों पर भी कार्रवाई होगी. घटना की जानकारी चंदौली के एसपी अंकुर अग्रवाल ने दी.

7:09 AM. 19 Jan 22 7:09 AM. 19 Jan

विजय माल्या के घर पर कब्जे का मिला अधिकार

यूबीएस बैंक को लंदन में भगोड़े व्यवसायी विजय माल्या के लक्जरी घर पर कब्जा करने और बेचने का अधिकार मिला, विजय माल्या यहां अपने बेटे और 95 वर्षीय मां के साथ रहता है.

7:31 AM. 19 Jan 22 7:31 AM. 19 Jan

किसानों को अपना नफा-नुकसान खुद देखना है

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने प्रयागराज में कहा कि, किसान आंदोलन के कारण आज सभी राजनीतिक पार्टियों ने किसान का नाम लेना शुरू किया है. उन्होंने कहा कि ये आंदोलन की बड़ी जीत है. टिकैत ने ये भी कहा कि किसानों को अपना नफा-नुकसान खुद देखना है, हम किसी पार्टी का समर्थन नहीं करते.

7:09 AM. 19 Jan 22 7:09 AM. 19 Jan

नौसेना के जहाज आईएनएस रणवीर में जोरदार विस्फोट

मुंबई में नौसेना के जहाज आईएनएस रणवीर में जोरदार विस्फोट हुआ है. विस्फोट के कारण तीन नौसेनाकर्मियों शहीद हो गये हैं. आईएनएस रणवीर पूर्वी नौसेना कमान के क्रॉस कोस्ट ऑपरेशन पर तैनात था और जल्द ही बेस पोर्ट पर लौटने वाला था. भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. वहीं, विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है. एक बोर्ड ऑफ इंक्वायरी मामले की जांच करेगी.

मुख्य बातें

Breaking News LIVE Updates: विश्व स्नास्थ्य संगठन ने कहा है कि कोरोना वायरस को खत्म करना संभव नहीं, वायरस बन जाते हैं पारिस्थितिकी तंत्र का हिस्सा. मुगलसराय में ट्रक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत के बाद बवाल. लोगों ने सीओ की गाड़ी पर किया पथराव. हर ताजा खबर यहां पढ़ें सभी बड़ी खबरें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >