Breaking News: कहो ना प्यार है, फिल्म के गीतकार इब्राहिम अश्क का निधन

Breaking News LIVE Updates: झारखंड में 14 लोग ओमिक्रोन से संक्रमित. पूर्व सीएम शिबू सोरेन दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव. यूपी चुनाव को लेकर नोएडा में डोर टू डोर प्रचार करेंगे छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल. अमेरिका के टेक्सास में चार लोगों को बनाया गया बंधक. पढ़ें सभी बड़ी खबरें यहां..

Live Updates
10:34 PM. 16 Jan 22 10:34 PM. 16 Jan

गीतकार इब्राहिम अश्क का निधन

गीतकार इब्राहिम अश्क का रविवार को कोविड-19 संबंधी जटिलताओं और निमोनिया के कारण निधन हो गया. वह 70 वर्ष के थे. अश्क को ‘‘कहो ना प्यार है” और ‘‘कोई… मिल गया” जैसी फिल्मों के लिए गाने लिखने के लिए जाना जाता है.

10:34 PM. 16 Jan 22 10:34 PM. 16 Jan

श्रीनगर में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड फेंका

श्रीनगर के सराफ कदल इलाके में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड फेंका है. विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है.

10:34 PM. 16 Jan 22 10:34 PM. 16 Jan

अलवर केस की जांच CBI को सौंपने का फैसला

राजस्थान सरकार ने अलवर बलात्कार मामले की जांच CBI को सौंपने का फैसला किया है. भाजपा ने भी इस केस की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी इस केस को लेकर काफी संवेदनशील नजर आ रही थीं.

10:34 PM. 16 Jan 22 10:34 PM. 16 Jan

‘सुल्ली डील्स’ ऐप बनाने वाले की जमानत याचिका खारिज

दिल्ली कोर्ट ने ‘सुल्ली डील्स’ ऐप बनाने वाले ओंकारेश्वर ठाकुर की जमानत याचिका खारिज कर दी है. यह जानकारी एएनआई न्यूज एजेंसी ने आज दी है.

10:34 PM. 16 Jan 22 10:34 PM. 16 Jan

गोवा में अरविंद केजरीवाल का डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान

गोवा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं.

2:23 PM. 16 Jan 22 2:23 PM. 16 Jan

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई

उत्तराखंड चुनाव से पहले चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है. चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उधमसिंह नगर के एसएसपी को पद से हटा दिया है. (टीवी न्यूज)

2:23 PM. 16 Jan 22 2:23 PM. 16 Jan

अखिलेश पर बीजेपी का हमला

यूपी सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि, अखिलेश यादव को समझ नहीं आता कि उनका घर कहां है. जहां भी घर बनाते हैं उसे छोड़ देते हैं. इसी तरह जो अपना घर भूल जाता है वो प्रदेश को क्या याद रखेगा.

2:23 PM. 16 Jan 22 2:23 PM. 16 Jan

सपा का बढ़ रहा कुवबा

यूपी में समाजवादी पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ रहा है. बीजेपी के असंतुष्ट नेता और मंत्री तेजी से सपा और अन्य पार्टी का दामन थाम रहे हैं. ताजा मामला योगी सरकार के पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान का है. खबर है कि वो सपा में शामिल हो रहे हैं.

2:23 PM. 16 Jan 22 2:23 PM. 16 Jan

अकाली दल नेता बिक्रम मजीठिया के खिलाफ FIR दर्ज

अकाली दल नेता बिक्रम मजीठिया के खिलाफ FIR दर्ज, कोविड -19 प्रोटोकॉल उल्लंघन का मामला.

2:23 PM. 16 Jan 22 2:23 PM. 16 Jan

गोवा में  AAP पार्टी का बड़ा ऐलान

दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि, हमने गोवा के लिए 13 एजेंडा तैयार किया है. गोवा में हम सबको रोजगार देंगे और जिनको नहीं मिलेगा उनको 3,000 महीना बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा. हमारी सरकार बनने के 6 महीने में माइनिंग शुरू होगी. हम शिक्षा व्यवस्था ठीक करेंगे और सबको अच्छी स्वास्थ्य सुविधा दी जाएगी.

2:23 PM. 16 Jan 22 2:23 PM. 16 Jan

AIMIM ने जारी की पहली लिस्ट जारी

यूपी चुनाव के लिए AIMIM ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट.

2:23 PM. 16 Jan 22 2:23 PM. 16 Jan

गोवा में बोले दिल्ली के सीएम- जनता चाहती है बदलाव

गोवा में दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP नेता अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि, 14 फरवरी को चुनाव है और गोवा के लोग बहुत एक्साइटेड हैं. उन्हें लग रहा है इस बार असली बदलाव आएगा. पहले जनता के पास ऑप्शन नहीं था, एक बार बीजेपी और एक बार कांग्रेस आ रही थी. लोग इससे तंग आ चुके और अब वो बदलाव चाहते हैं.

2:23 PM. 16 Jan 22 2:23 PM. 16 Jan

28 किलो विस्फोटक बरामद

वाहन चेकिंग के दौरान यूपी की बांदा पुलिस ने 28 किलो विस्फोटक बरामद किया है. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है.

2:23 PM. 16 Jan 22 2:23 PM. 16 Jan

आरजेडी ने सीएम नीतीश कुमार से मांगा इस्तीफा

नालंदा में जहरीली शराब कांड मामले को लेकर सियासत गरमा गई है. आरजेडी ने इस मामले को लेकर सीएम नीतीश कुमार से इस्तीफा मांगा है. (टीवी न्यूज)

2:23 PM. 16 Jan 22 2:23 PM. 16 Jan

दो गाड़ियों से मिले 58 लाख रुपये कैश

यूपी के कानपुर में दो गाड़ियों से मिले 58 लाख रुपये कैश. मामले की जांच में जुटी पुलिस.(आजतक न्यूज)

2:23 PM. 16 Jan 22 2:23 PM. 16 Jan

अमेरिकी राष्ट्रपति को दी गई घटनी की जानकारी

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को बंधकों की बढ़ती स्थिति के बारे में जानकारी दी गई है. व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकीक ने इसकी जानकारी दी है.

7:08 AM. 16 Jan 22 7:08 AM. 16 Jan

टेक्सास में आतंकी ने चार लोगों को बनाया बंधक

टेक्सास के डलास इलाके में यहूदी मंदिर (सिनेगॉग) में एक आतंकी ने 4 लोगों को बंधक बनाया है. टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने कहा है कि शनिवार सुबह (अमेरिकी समय के मुताबिक) डलास इलाके में मौजूद सिनेगॉग में लोगों को बंधक बनाया गया है. अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. आतंकी ने टेक्सास की जेल में बंद पाकिस्तानी न्यूरो साइंटिस्ट आफिया सिद्दीकी को रिहा करने की मांग की है. वहीं, खबर है कि एक बंधक को मुक्त किया गया है.

7:08 AM. 16 Jan 22 7:08 AM. 16 Jan

Posted by: Pritish Sahay

मुख्य बातें

Breaking News LIVE Updates: झारखंड में 14 लोग ओमिक्रोन से संक्रमित. पूर्व सीएम शिबू सोरेन दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव. यूपी चुनाव को लेकर नोएडा में डोर टू डोर प्रचार करेंगे छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल. अमेरिका के टेक्सास में चार लोगों को बनाया गया बंधक. पढ़ें सभी बड़ी खबरें यहां..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >