Breaking News : केरल के पूर्व गृह मंत्री कोडियेरी बालकृष्णन का निधन

Breaking News : रूस ने संयुक्त राष्ट्र के उस प्रस्ताव के खिलाफ वीटो का इस्तेमाल किया, जिसमें यूक्रेन में उसके अवैध जनमत संग्रहों की निंदा की गई है और कहा गया है कि उनकी कोई वैधता नहीं है.

Live Updates
11:07 PM. 1 Oct 22 11:07 PM. 1 Oct

केरल के पूर्व गृह मंत्री कोडियेरी बालकृष्णन का निधन

माकपा के वरिष्ठ नेता और केरल के पूर्व गृह मंत्री कोडियेरी बालकृष्णन का निधन: पार्टी सूत्र

8:25 PM. 1 Oct 22 8:25 PM. 1 Oct

विदेश मंत्री ने वडोदरा में कहा, पूर्वोत्तर भारत में कम हुई हैं आतंकी घटनाएं

वडोदरा में विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा कि हाल के वर्षों में पूर्वोत्तर भारत में आतंकवादी घटनाएं कम हुई हैं, क्योंकि हम 2015 में बांग्लादेश के साथ एक भूमि सीमा समझौता किया था. इसने चरमपंथियों को बांग्लादेश में शरण लेने से रोक दिया, जिससे पूर्वोत्तर भारत में उनका अभियान बंद हो गया.

8:25 PM. 1 Oct 22 8:25 PM. 1 Oct

वरिष्ठ नेताओं को सम्मान, मगर पार्टी में युवाओं को सुनना भी बेहद जरूरी : शशि थरूर

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर अपना प्रचार करने के लिए निकल पड़े हैं. शनिवार को नागपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए शशि थरूर ने कहा कि हम वरिष्ठ नेताओं का सम्मान करते हैं, लेकिन पार्टी में युवाओं को सुनना भी बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि हम पार्टी में संगठनात्मक बदलाव लाएंगे और पार्टी के कार्यकर्ताओं को महत्व देंगे. उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे का आत्मविश्वास अच्छा है, लेकिन मुझे भी इस बात का भरोसा है कि लोग मुझे भी सुनेंगे. उन्होंने कहा कि पार्टी के बड़े नेता दूसरे वरिष्ठ नेता के साथ स्वाभाविक तौर पर खड़े रह सकते हें, लेकिन मेरे साथ विभिन्न राज्यों में पार्टी के कार्यकर्ता खड़े हैं.

8:25 PM. 1 Oct 22 8:25 PM. 1 Oct

स्वच्छता के मामले में गुजरात का सूरत दूसरा सबसे साफ शहर

आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के अनुसार, स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 पुरस्कारों में गुजरात के सूरत को दूसरे सबसे स्वच्छ शहर के रूप में और महाराष्ट्र के नवी मुंबई को भारत के तीसरे सबसे स्वच्छ शहर के रूप में स्थान दिया गया है.

4:11 PM. 1 Oct 22 4:11 PM. 1 Oct

कर्नाटक में भिड़े भाजपा और जेडीएस कार्यकर्ता

कर्नाटक के रामनगर जिले के चन्नापटना इलाके में भाजपा और जेडीएस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की जानकारी मिली है. यह झड़प एक शिलान्यास समारोह के दौरान हुई.

1:12 PM. 1 Oct 22 1:12 PM. 1 Oct

मल्लिकार्जुन खड़गे राज्यसभा के नेता विपक्ष पद से हटे

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे अब राज्यसभा के नेता विपक्ष पद से हट चुके हैं. मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है.

1:12 PM. 1 Oct 22 1:12 PM. 1 Oct

तिब्बती युवाओं ने चीनी दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया

तिब्बती युवाओं ने शनिवार को चीनी दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया. तिब्बत की आजादी की मांग करते हुए नारेबाजी की गयी. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हम मांग करते हैं कि तिब्बत को मुक्त किया जाए और भारत सरकार भी इस मांग का समर्थन करती है.

1:12 PM. 1 Oct 22 1:12 PM. 1 Oct

मंत्री सत्येंद्र जैन की याचिका खारिज

दिल्ली हाईकोर्ट ने आम आदमी पार्टी के नेता सह दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन की याचिका खारिज कर दी है. उन्होंने अपने कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले को दूसरी अदालत में स्थानांतरित करने को चुनौती दी थी.

11:49 AM. 1 Oct 22 11:49 AM. 1 Oct

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में लॉन्च की 5-जी सर्विस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रगति मैदान में हो रहे इंडिया मोबाइल कांग्रेस में 5G सेवाओं का उद्घाटन किया. इस मौके पर केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे.

11:49 AM. 1 Oct 22 11:49 AM. 1 Oct

पेट्रोल, डीजल पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क लागू करने का फैसला एक महीने के लिए टला

सरकार ने इथेनॉल और बायो-डीजल के मिश्रण के बगैर बिकने वाले पेट्रोल और डीजल पर दो रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क लागू करने का फैसला एक महीने के लिए टाल दिया है. सरकार इस फैसले को लागू करने के लिए उद्योग समुदाय को अधिक समय देने की कवायद के तौर पर यह कदम उठाया है.

11:49 AM. 1 Oct 22 11:49 AM. 1 Oct

PM मोदी ने प्रगति मैदान में इंडिया मोबाइल कांग्रेस का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रगति मैदान में इंडिया मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन किया. इस मौके पर केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे. PM मोदी 5G सेवाओं का भी उद्घाटन करेंगे. इंडिया मोबाइल कांग्रेस अक्टूबर 1-4 तक चलेगा.

11:49 AM. 1 Oct 22 11:49 AM. 1 Oct

MP के सभी वन, बाघ अभयारण्य और राष्ट्रीय उद्यान आज से पर्यटकों के लिए खोले गए

मध्य प्रदेश के सभी वन, बाघ अभयारण्य, राष्ट्रीय उद्यान और अभयारण्य आज 1 अक्टूबर से पर्यटकों के लिए खोल दिए गए हैं.

11:49 AM. 1 Oct 22 11:49 AM. 1 Oct

गुरुग्राम के ग्लोबल फोयर मॉल में लगी आग

गुरुग्राम के ग्लोबल फोयर मॉल में शनिवार सुबह भीषण आग लगने की सूचना है. मौके पर दमकल की कई गाड़िया आग पर काबू पाने मेें जुटी है.

11:49 AM. 1 Oct 22 11:49 AM. 1 Oct

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,805 नए मामले सामने आए

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,805 नए मामले सामने आए और 5,069 ठीक हुए. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार की सुबह आंकड़े जारी किए. मंत्रालय के अनुसार देश में फिलहार सक्रिय मामलों की संख्या 38 हजार से अधिक है.

11:49 AM. 1 Oct 22 11:49 AM. 1 Oct

केंद्र ने अरुणाचल प्रदेश के 3 जिलों में AFSPA को 6 महीने के लिए बढ़ाया

केंद्र सरकार ने अरुणाचल प्रदेश के 3 जिलों में AFSPA (Armed Forces Special Powers Act) को 6 महीने के लिए बढ़ाया है.

7:25 AM. 1 Oct 22 7:25 AM. 1 Oct

पीएम नरेंद्र मोदी आज को 5जी सेवाओं की करेंगे शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज को 5जी सेवाओं की करेंगे शुरुआत करेंगे. पीएम 1 से 4 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले भारतीय मोबाइल कांग्रेस (IMC) के छठे संस्करण का भी उद्घाटन करेंगे, जिसका विषय “न्यू डिजिटल यूनिवर्स” है.

7:25 AM. 1 Oct 22 7:25 AM. 1 Oct

रूस ने संयुक्त राष्ट्र के एक प्रस्ताव के खिलाफ वीटो का किया इस्तेमाल

रूस ने संयुक्त राष्ट्र के उस प्रस्ताव के खिलाफ वीटो का इस्तेमाल किया, जिसमें यूक्रेन में उसके अवैध जनमत संग्रहों की निंदा की गई है और कहा गया है कि उनकी कोई वैधता नहीं है.

मुख्य बातें

Breaking News : रूस ने संयुक्त राष्ट्र के उस प्रस्ताव के खिलाफ वीटो का इस्तेमाल किया, जिसमें यूक्रेन में उसके अवैध जनमत संग्रहों की निंदा की गई है और कहा गया है कि उनकी कोई वैधता नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >