Breaking News: कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए जारी की सातवीं लिस्ट, 21 उम्मीदवारों के नाम

Breaking News Updates: देश-विदेश, राजनीति एवं किसी भी क्षेत्र की बड़ी और ब्रेकिंग खबर से अपडेट रहने के लिए के लिए पढ़ते रहें Prabhat Khabar.com के नेशन Live सेक्शन का यह लाइव ब्लॉग. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले...

Live Updates
10:41 PM. 5 Nov 23 10:41 PM. 5 Nov

21 उम्मीदवारों की सूची की घोषणा

कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की है. पार्टी ने शांति धारीवाल को कोटा उत्तर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है.

10:41 PM. 5 Nov 23 10:41 PM. 5 Nov

10 उम्मीदवारों की सूची जारी

राजस्थान चुनाव को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने 10 उम्मीदवारों की सूची जारी की है.

10:41 PM. 5 Nov 23 10:41 PM. 5 Nov

पंजाब में किसानों ने पराली जलाई

पंजाब के मोगा में किसानों ने पराली जलाई जिसके बाद फायर ब्रिगेड और कृषि विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई.

10:41 PM. 5 Nov 23 10:41 PM. 5 Nov

आदिवासी की कांग्रेस को परवाह नहीं

एमपी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर आदिवासियों के कल्याण के लिए काम नहीं करने का आरोप लगाते हुए दावा किया विपक्षी पार्टी उसके दो वरिष्ठ नेता मध्य प्रदेश में अपने बेटों को स्थापित करने और राज्य में पार्टी संगठन पर कब्जा करने के लिए लड़ रहे हैं. पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम उन आदिवासियों के भक्त और पूजारी हैं जिन्होंने राजकुमार राम को पुरुषोत्तम भगवान राम बनाया.

1:39 PM. 5 Nov 23 1:39 PM. 5 Nov

बीजेपी ने राजस्थान चुनाव के लिए 15 उम्मीदवारों की सूची जारी की

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राजस्थान विधानसभा के आगामी आम चुनावों के लिए 15 उम्मीदवारों की सूची जारी की.

1:39 PM. 5 Nov 23 1:39 PM. 5 Nov

सिवनी की रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर किया हमला

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले स्टार प्रचारको की रैली जारी है. इस क्रम में सिवनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रैली को संबोधित किया और कांग्रेस पर जोरदार हमला किया. उन्होंने रैली में कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस चुनाव नहीं लड़ रही है. उसे मालूम है कि यहां चुनाव जीतना नहीं है, वह तो चुनाव लड़ने का ढोंग कर रही है…वे तो इसलिए चुनाव लड़ रहे हैं कि आगे चलकर किसका बेटा कांग्रेस का मुखिया बनेगा…यहां के दो बड़े नेता अपने-अपने बेटों को आने वाले दिनों में सेट करने के लिए मध्य प्रदेश को अपसेट करने में लगे हुए हैं.

1:39 PM. 5 Nov 23 1:39 PM. 5 Nov

कोलकाता पुलिस ने बीसीसीआई को जारी किया नोटिस

कोलकाता पुलिस ने बीसीसीआई को नोटिस जारी कर ईडन गार्डन्स में रविवार को होने वाले विश्व कप मैच के लिए टिकटों की बिक्री की जानकारी मांगी है.

1:39 PM. 5 Nov 23 1:39 PM. 5 Nov

खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने दी धमकी

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने कहा कि हम सिख लोगों से 19 नवंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट से ट्रैवल न करने की बात कह रहे हैं. ये एक वैश्विक नाकाबंदी होगी. 19 नवंबर को एयर इंडिया से ट्रैवल न करें, नहीं तो आपकी जान खतरे में पड़ जाएगी.

1:39 PM. 5 Nov 23 1:39 PM. 5 Nov

दिल्ली के स्कूल 10 नवंबर तक बंद

देश की राजधानी दिल्ली में हवा लगातार जहरीली होती जा रही है. दिल्ली में हवा रविवार को भी लगातार छठे दिन जहरीली धुंध छाई नजर आई. वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई (AQI) ‘अति गंभीर’ श्रेणी में पहुंच चुका है. इस बीच दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने रविवार को कहा कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण प्राथमिक स्कूल 10 नवंबर तक बंद रहेंगे. उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए स्कूल छठी से 12वीं तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन क्लास ली जा सकती है.

1:39 PM. 5 Nov 23 1:39 PM. 5 Nov

आंध्र प्रदेश में दबंगों की दलित युवक से की मारपीट

आंध्र प्रदेश से एक ऐसी खबर आई जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है. पुलिस ने बताया कि राज्य के एनटीआर जिले में छह लोगों ने कथित तौर पर एक दलित युवक को बंधी बनाकर मारपीट की है. आरोपियों ने युवक से मारपीट के बाद उसपर पेशाब भी किया.

1:39 PM. 5 Nov 23 1:39 PM. 5 Nov

जम्मू कश्मीर पुलिस ‘जीपीएस ट्रैकर’ के जरिये आतंक मामले के आरोपी की निगरानी करेगी

जम्मू कश्मीर पुलिस जमानत पर छूटे एक आतंकी पर ‘जीपीएस ट्रैकर’ से नजर रखेगी. इस तरह के उपकरण से निगरानी करने वाला वह देश का पहला पुलिस बल बन गया है. अधिकारियों ने इस बाबत जानकारी दी है. ‘जीपीएस ट्रैकर’ पैर में पहना जाने वाला उपकरण है जिसे व्यक्ति के टखने पर लगा दिया जाता है और उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जाती है.

1:39 PM. 5 Nov 23 1:39 PM. 5 Nov

केरल विस्फोट: सोशल मीडिया के माध्यम से सांप्रदायिक रूप से भड़काऊ सामग्री फैलाने के लिए 54 मामले दर्ज

केरल पुलिस ने शनिवार को कहा कि उसने हाल ही में कोच्चि में कलमश्शेरि के पास एक ईसाई प्रार्थना सभा में हुए विस्फोटों के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से सांप्रदायिक रूप से भड़काऊ सामग्री फैलाने के आरोप में 54 मामले दर्ज किए हैं. पुलिस ने कहा कि सबसे अधिक 26 मामले मलप्पुरम जिले में दर्ज किए गए हैं, इसके बाद 15 मामले एर्नाकुलम में और पांच मामले तिरुवनंतपुरम में दर्ज किए गए हैं.

1:39 PM. 5 Nov 23 1:39 PM. 5 Nov

हथियारबंद व्यक्ति के घुसने के बाद जर्मनी का एक हवाई अड्डा बंद, उड़ानें रद्द

उत्तरी जर्मनी के हैमबर्ग शहर में एक वाहन के सुरक्षा घेरे को तोड़कर हवाई अड्डा परिसर में घुसने के बाद शनिवार रात को हवाई अड्डा यात्रियों के लिए बंद कर दिया गया और उड़ानें रद्द कर दी गयीं. जर्मनी की समाचार एजेंसी डीपीए ने यह जानकारी दी.

1:39 PM. 5 Nov 23 1:39 PM. 5 Nov

कांग्रेस ने राजस्थान में 22 उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की

कांग्रेस ने राजस्थान में आगामी चुनाव के लिए 22 उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की. प्रदेश में 25 नवंबर को मतदान होने हैं जबकि तीन दिसंबर को मतों की गिनती होगी.

1:39 PM. 5 Nov 23 1:39 PM. 5 Nov

दिल्ली में AQI ‘गंभीर’ श्रेणी में

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक(AQI) ‘गंभीर’ श्रेणी में बना हुआ है. द्वारका सेक्टर-8 में AQI 486, जहांगीरपुरी में 463 और आईजीआई एयरपोर्ट (टी3) के आसपास 480 दर्ज़ किया गया.

6:50 AM. 5 Nov 23 6:50 AM. 5 Nov

नेपाल में फिर भूकंप के झटके

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार नेपाल के काठमांडू के 169 किमी उत्तर-पश्चिम में 3.6 तीव्रता का भूकंप आया. इस बीच बता दें कि नेपाल में शुक्रवार रात आए 6.4 तीव्रता के भूकंप के कारण देश के सुदूर पर्वतीय क्षेत्र में कम से कम 157 लोगों की मौत हो गई और 160 से अधिक लोग घायल हैं, जबकि सैकड़ों मकान क्षतिग्रस्त हो गए.

मुख्य बातें

Breaking News Updates: देश-विदेश, राजनीति एवं किसी भी क्षेत्र की बड़ी और ब्रेकिंग खबर से अपडेट रहने के लिए के लिए पढ़ते रहें Prabhat Khabar.com के नेशन Live सेक्शन का यह लाइव ब्लॉग. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >