Breaking News : महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण बंबई उच्च न्यायालय ने ऑनलाइन सुनवाई टाली

Breaking News : कोरोना वायरस (coronavirus) के संक्रमण का प्रसार तेजी से हो रहा है. भारत में अमेरिका से अधिक केस (covid 19) मिले. इधर पीएम मोदी (pm modi) राम मंदिर (ram mandir) के भूमिपूजन के लिए 5 अगस्त को अयोध्या (ayodhya) आ रहे हैं. अयोध्या सहित पूरे देश में इसे लेकर उत्साह का माहौल है. लेकिन कोरोना संक्रमण से श्रीरामजन्मभूमि को कोरोना फ्री बनाए रखना बड़ी चुनौती है. 370 हटने के एक साल पूरा होने से ठीक पहले श्रीनगर में कर्फ्यू लगाया गया है. देश और दुनिया की हर खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ….

Live Updates
2:30 PM. 4 Aug 20 2:30 PM. 4 Aug

महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण बंबई उच्च न्यायालय ने ऑनलाइन सुनवाई टाली

मुंबई में बीती रात और सुबह भारी बारिश होने की वजह से बंबई उच्च न्यायालय ने मंगलवार को विभिन्न मामलों की ऑनलाइन सुनवाई टाल दी.

2:30 PM. 4 Aug 20 2:30 PM. 4 Aug

अमेरिका में भारतीय मूल की अनुसंधानकर्ता की हत्या

अमेरिका में भारतीय मूल की एक अनुसंधानकर्ता की हत्या कर दी गई.। घटना के वक्त वह जॉगिंग कर रही थीं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

2:30 PM. 4 Aug 20 2:30 PM. 4 Aug

कुल 829 उम्मीदवारों का चयन

कुल 829 उम्मीदवारों का चयन किया गया है जिसमें 304 उम्मीदवार जनरल कैटेगरी से, 78 ईडब्ल्यूएस, 251 ओबीसी, 129 एससी और 67 एसटी कैटेगरी से हैं.

2:30 PM. 4 Aug 20 2:30 PM. 4 Aug

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2019 का फाइनल रिजल्ट जारी

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में प्रदीप सिंह ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर जतिन किशोर और तीसरे स्थान पर प्रतिभा वर्मा है.

2:30 PM. 4 Aug 20 2:30 PM. 4 Aug

अभिनेता सुशांत सिंह मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने CBI जांच की सिफारिश की

अभिनेता सुशांत सिंह मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने CBI जांच की सिफारिश की है.

2:30 PM. 4 Aug 20 2:30 PM. 4 Aug

भूमि पूजन से पहले कमलनाथ ने बदली ट्विटर की प्रोफाइल पिक्चर

भूमि पूजन से पहले मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्विटर की प्रोफाइल पिक्चर बदल ली है. वे भगवा चोले में नजर आ रहे हैं.

2:30 PM. 4 Aug 20 2:30 PM. 4 Aug

देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 18,55,746 हुई

पिछले 24 घंटों में भारत में 52,050 पॉजिटिव मामले और 803 मौतें दर्ज की गईं. भारत में 5,86,298 एक्टिव मामलों के साथ कुल कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 18,55,746 हुई जिसमें 12,30,510 ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित और 38,938 मौतें शामिल हैं.

2:30 PM. 4 Aug 20 2:30 PM. 4 Aug

अयोध्या में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

अयोध्या में कल(5 अगस्त) होने वाले राम मंदिर के भूमिपूजन से पहले शहर में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया गया है.

2:30 PM. 4 Aug 20 2:30 PM. 4 Aug

भगवान राम की आरती

अयोध्या के मणिराम दास छावनी में भगवान राम की आरती की गई.

2:30 PM. 4 Aug 20 2:30 PM. 4 Aug

छोटे हथियारों से गोलीबारी कर अकारण संघर्ष विराम का उल्लंघन

पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तान ने मोर्टार और छोटे हथियारों से गोलीबारी कर अकारण संघर्ष विराम का उल्लंघन किया.

2:30 PM. 4 Aug 20 2:30 PM. 4 Aug

सुशांत सिंह राजपूत केस में आज बॉम्बे हाईकोर्ट में अहम सुनवाई

सुशांत सिंह राजपूत केस में आज बॉम्बे हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होनी है. इसमें जनहित याचिका पर सुनवाई होगी कि क्या केस को सीबीआई को सौंपा जाए.

2:30 PM. 4 Aug 20 2:30 PM. 4 Aug

संघर्ष विराम का उल्लंघन

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के कृष्णा घाटी में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है.

2:30 PM. 4 Aug 20 2:30 PM. 4 Aug

राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम में 175 प्रतिष्ठित अतिथियों को निमंत्रण

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए 175 प्रतिष्ठित अतिथियों को आमंत्रित किया गया है. ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने संवाददाताओं से कहा कि निमंत्रण सूची भाजपा के वरिष्ठ नेताओं लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के अलावा वरिष्ठ वकील के परासरन एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ ”निजी तौर पर चर्चा” करके तैयार की गई है.

7:26 AM. 4 Aug 20 7:26 AM. 4 Aug

गौरी गणेश के पूजन के साथ ही अनुष्ठान की शुरुआत

राम की नगरी अयोध्या राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए तैयार हो चुकी है. अयोध्या में जहां रामलला के भव्य मंदिर की आधारशिला रखने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आ रहे हैं, वहीं सीएम योगी खुद तैयारियों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं. गौरी गणेश के पूजन के साथ ही अनुष्ठान की शुरुआत भी हो चुकी है.

7:26 AM. 4 Aug 20 7:26 AM. 4 Aug

अवमानना के मामले की SC में आज से सुनवाई

प्रशांत भूषण के खिलाफ अवमानना के मामले की सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई होनी है.

7:26 AM. 4 Aug 20 7:26 AM. 4 Aug

370 हटने के एक साल पूरा होने से ठीक पहले श्रीनगर में लगा कर्फ्यू

370 हटने के एक साल पूरा होने से ठीक पहले श्रीनगर में कर्फ्यू लगाया गया है. श्रीनगर जिले में तत्काल प्रभाव से कर्फ्यू लगा दिया गया है. यह कर्फ्यू चार और पांच अगस्त को भी जारी रहेगा.

7:26 AM. 4 Aug 20 7:26 AM. 4 Aug

हांगकांग में नया कानून मानवाधिकारों का हनन

अमेरिकी विदेश मंत्री ने हांगकांग में नया कानून लागू करने को मानवाधिकारों का हनन बताया है.

7:26 AM. 4 Aug 20 7:26 AM. 4 Aug

जामिया हिंसा मामले की दिल्ली HC में सुनवाई आज

जामिया हिंसा मामले की दिल्ली हाई कोर्ट में आज सुनवाई होनी है.

Ram mandir bhumi pujan date, time, muhurt LIVE Updates: अयोध्या में एसपीजी ने थामी कमान, पीएम मोदी के आगमन को लेकर खुफिया एजेंसियां यूपी में सक्रिय

7:26 AM. 4 Aug 20 7:26 AM. 4 Aug

भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारी अंतिम पड़ाव पर

अयोध्या में रामलला के मंदिर निर्माण की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. 5 अगस्त को होने वाले मंदिर के भूमि पूजन समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भाग लेंगे. कार्यक्रम की तैयारियां अब अंतिम पडाव पर है. पीएम की सुरक्षा को लेकर भी कड़ी तैयारी की गई है.

7:26 AM. 4 Aug 20 7:26 AM. 4 Aug

भारत की चीन को दो टूक, क्षेत्रीय अखंडता से समझौता नहीं

भारतीय सेना ने चीनी सेना को पांचवें दौर की सैन्य वार्ता में यह स्पष्ट संदेश दिया है कि वह देश की क्षेत्रीय अखंडता के साथ कोई समझौता करने को तैयार नहीं होगी. पैंगोंग सो तथा पूर्वी लद्दाख में विवाद के कुछ अन्य स्थानों से सैनिकों की वापसी जल्द से जल्द पूरी होनी चाहिए.

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Breaking News : कोरोना वायरस (coronavirus) के संक्रमण का प्रसार तेजी से हो रहा है. भारत में अमेरिका से अधिक केस (covid 19) मिले. इधर पीएम मोदी (pm modi) राम मंदिर (ram mandir) के भूमिपूजन के लिए 5 अगस्त को अयोध्या (ayodhya) आ रहे हैं. अयोध्या सहित पूरे देश में इसे लेकर उत्साह का माहौल है. लेकिन कोरोना संक्रमण से श्रीरामजन्मभूमि को कोरोना फ्री बनाए रखना बड़ी चुनौती है. 370 हटने के एक साल पूरा होने से ठीक पहले श्रीनगर में कर्फ्यू लगाया गया है. देश और दुनिया की हर खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >