Breaking News: अमित शाह कल श्रीनगर में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

Breaking News: इंडियन ऑयल ने आज पेट्रोल की कीमत में 35 पैसे की बढोतरी की है और डीजल भी 35 पैसे महंगा हो गया है. अमित शाह ने अंतरराष्‍ट्रीय सीमा से 10 किलोमीटर दूर जम्‍मू में एक रैली को संबोधित किया. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

2:32 AM. 25 Oct 21 9:02 PM. 24 Oct

अमित शाह कल श्रीनगर में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल श्रीनगर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे.

2:32 AM. 25 Oct 21 9:02 PM. 24 Oct

मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक सचिन बिड़ला भाजपा में शामिल

मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक सचिन बिड़ला आज भाजपा में शामिल हो गये. वे शिवराज सिंह की सभा में भाजपा में शामिल हुए.

7:58 PM. 24 Oct 21 2:28 PM. 24 Oct

जम्मू वालों के साथ अन्याय का समय समाप्त हो चुका है

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं आज जम्मू ये कहने आया हूं कि जम्मू वालों के साथ अन्याय का समय समाप्त हो चुका है, अब कोई आपके साथ अन्याय नहीं कर सकता. यहां पर विकास का जो युग शुरू हो रहा है उसमें खलल पहुंचाने वाले, खलल डाल रहे हैं लेकिन विकास के युग में कोई खलल नहीं डाल पाएगा. नागरिकों की मौत शाह ने कहा कि जम्मू कश्मीर में एक भी व्यक्ति की जान न जाए. इसका प्रयास कर रहे हैं.

7:58 PM. 24 Oct 21 2:28 PM. 24 Oct

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा

जम्मू में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि अनेक लोग कहते हैं कि दो साल में बदला क्या है? 70 साल से यहां जाति के आधार पर लोगों को अधिकार था कि जमीन खरीद सकते थे या नहीं, उस कानून को बदल दिया गया। अब महाजन, सिख, खत्री समुदाय के लोग भी जमीन खरीद सकते हैं, ये व्यवस्था इसी शासन में हो सकती है.

7:58 PM. 24 Oct 21 2:28 PM. 24 Oct

जम्मू में बोले अमित शाह-अब किसी को डरने की जरूरत नहीं

जम्मू में रैली को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अब किसी को डरने की जरूरत नहीं है. अब जम्मू-कश्‍मीर विकास की राह पर बढ़ गया है. अब किसी के साथ अन्याय नहीं होगा. 3 परिवार वाले मुझसे सवाल पूछ रहे थे. परिवार वालों ने किसी की चिंता की है क्या…परिवार वालों ने 70 साल में जम्मू-कश्‍मीर को कुछ दिया है क्या…

7:58 PM. 24 Oct 21 2:28 PM. 24 Oct

लखीमपुर खीरी हिंसा के आरोपी आशीष मिश्रा की बिगड़ी तबीयत

लखीमपुर खीरी हिंसा के आरोपी आशीष मिश्रा की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

7:58 PM. 24 Oct 21 2:28 PM. 24 Oct

लद्दाख में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई तीव्रता

लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. जानकारी के अनुसार रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.2 मापी गई है.

7:58 PM. 24 Oct 21 2:28 PM. 24 Oct

चीन ने नया भूमि सीमा कानून पारित किया

भारत के साथ तनाव के बीच चीन ने नया भूमि सीमा कानून पारित किया.

7:58 PM. 24 Oct 21 2:28 PM. 24 Oct

जम्मू कश्मीर में बर्फबारी में फंसे 2 की मौत

जम्मू कश्मीर में बर्फबारी में फंसे 2 की मौत की खबर आ रही है. दो लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है. अनंतनाग के सिमथांग दर्रे की घटना बताई जा रही है.

7:58 PM. 24 Oct 21 2:28 PM. 24 Oct

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 15,906 नए मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 15,906 नए मामले आए जबकि 561 मौतें हुईं. इसमें केरल में कल आए कोरोना वायरस के 8,780 मामले और 65 मौतें शामिल हैं.

7:58 PM. 24 Oct 21 2:28 PM. 24 Oct

पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. जानकारी के अनुसार दो पुलिसकर्मी और सेना का एक जवान घायल हुए हैं.

7:58 PM. 24 Oct 21 2:28 PM. 24 Oct

लखीमपुर खीरी हिंसा के मुख्य आरोपी आशीष का नमूना डेंगू की जांच के लिए भेजा गया

लखीमपुर खीरी में तीन अक्टूबर को हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत की घटना के मुख्‍य आरोपी आशीष मिश्रा का नमूना डेंगू की पुष्टि के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है. जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ‘टेनी’ का पुत्र आशीष लखीमपुर खीरी जेल में है. लखीमपुर खीरी जिला जेल के अधीक्षक पीपी सिंह ने बताया कि अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि क्या वह (आशीष मिश्रा) डेंगू से पीड़ित है. उसका नमूना परीक्षण के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी.

7:58 PM. 24 Oct 21 2:28 PM. 24 Oct

बलूचिस्तान में अलग-अलग अभियानों में 15 आतंकवादी मारे गए

पाकिस्तान में सुरक्षाबलों ने अशांत बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को दो अलग-अलग अभियानों में प्रतिबंधित अलगाववादी संगठनों के 15 आतंकवादियों को मार गिराया.

2:44 PM. 24 Oct 21 9:14 AM. 24 Oct

कांग्रेस का आंदोलन

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफे के खिलाफ 14 से 29 नवंबर तक कांग्रेस आंदोलन करेगी. इंडियन ऑयल ने आज पेट्रोल की कीमत में 35 पैसे की बढोतरी की है और डीजल भी 35 पैसे महंगा हो गया है.

2:44 PM. 24 Oct 21 9:14 AM. 24 Oct

बिहार पंचायत चुनाव मतदान

बिहार पंचायत चुनाव के पांचवे चरण का मतदान जारी है. वोट डालने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इस चरण में प्रदेश के सभी जिलों में वोटिंग होगी. कुल 58 प्रखंडों में आज वोट डाले जा रहे हैं.

2:44 PM. 24 Oct 21 9:14 AM. 24 Oct

आशीष मिश्र डेंगू की चपेट

लखीमपुर खीरी कांड का मुख्य आरोपी और केंद्रीय गृहराज्यमंत्री अजय मिश्र टैनी के बेटे आशीष मिश्र डेंगू के चपेट में आ गए हैं.शनिवार की देर रात लखीमपुर खीरी के तिकुनिया क्षेत्र में बीते 3 अक्टूबर को हुए हिंसा में कथित रूप से मुख्य आरोपी कहे जा रहे आशीष मिश्र को लेकर एक सूचना ने हड़कम्प मचा दिया.

2:44 PM. 24 Oct 21 9:14 AM. 24 Oct

लालू प्रसाद आज पटना में

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ढाई साल बाद रविवार को पटना आ रहे हैं. दोपहर दो बजे की फ्लाइट से पूर्व सीएम राबड़ी देवी एवं पुत्री सांसद मीसा भारती भी उनके साथ आ रही हैं. वे दिल्ली में बेटी मीसा भारती के आवास में ही रह रहे थे.

2:44 PM. 24 Oct 21 9:14 AM. 24 Oct

अमित शाह की रैली आज

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिन की यात्रा पर जम्मू-कश्मीर में हैं. गृहमंत्री अमित शाह रविवार को अंतरराष्‍ट्रीय सीमा से 10 किलोमीटर दूर जम्‍मू में एक रैली के जरिए पाकिस्‍तान और आतंकवाद को कड़ा संदेश दे सकते हैं.

मुख्य बातें

Breaking News: इंडियन ऑयल ने आज पेट्रोल की कीमत में 35 पैसे की बढोतरी की है और डीजल भी 35 पैसे महंगा हो गया है. अमित शाह ने अंतरराष्‍ट्रीय सीमा से 10 किलोमीटर दूर जम्‍मू में एक रैली को संबोधित किया. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >