Video : LPG टैंकर में ब्लास्ट, भयावह वीडियो आया सामने, होशियारपुर-जालंधर राजमार्ग की घटना

Video : पंजाब के होशियारपुर में एलपीजी टैंकर में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई. पंजाब के होशियारपुर के मंडियाला गांव में भयंकर आग लग गई. तुरंत मौके पर फायर टेंडर पहुंचे. हादसे का वीडियो सामने आया है. देखें वीडियो आप भी.

Video : पंजाब के होशियारपुर-जालंधर मार्ग पर शुक्रवार रात एक एलपीजी टैंकर में आग लग गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक आग बहुत तेजी से फैल गई और मंडियाला अड्डा क्षेत्र के करीब 15 दुकानों और चार-पांच घरों को अपनी चपेट में ले लिया. यह हादसा रात करीब 10 बजे हुआ. घटना का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है, जिसमें आग को काबू करते दमकलकर्मी नजर आ रहे हैं. देखें वीडियो.

आग बुझाने के लिए तुरंत दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

जिला उपायुक्त आशिका जैन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मलिक तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य की निगरानी की. जैन ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि टैंकर किसी अन्य वाहन से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गया. उन्होंने कहा कि आग बुझाने के लिए तुरंत दमकल गाड़ियां और एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं.

हादसे में दो लोगों की मौत

सिविल सर्जन पवन कुमार ने कहा कि दो व्यक्तियों को होशियारपुर सिविल अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया, जबकि 18 से 20 घायलों को भर्ती किया गया. उन्होंने कहा, ‘‘गंभीर रूप से जले पांच से छह मरीजों को दूसरे चिकित्सा संस्थान में स्थानांतिरत किया गया है.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >