Black Box: आधा भारत नहीं जानता कि ब्लैक बॉक्स क्या होता है, मिल जाएगा तो खोलेगा AIR India प्लेन क्रैश का राज

Black Box: ब्लैक बॉक्स विमान का डेटा और कॉकपिट की बातचीत रिकॉर्ड करता है, जिससे दुर्घटना के कारणों का पता चलता है। एयर इंडिया AI-171 हादसे में ब्लैक बॉक्स की तलाश जारी है, जो तकनीकी खामी, पायलट की बातचीत और अंतिम पलों की जानकारी देगा.

Black Box: गुरुवार को एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, लेकिन टेकऑफ के कुछ ही पलों बाद हादसे का शिकार हो गई. बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान ने दोपहर 1:39 बजे रनवे 23 से उड़ान भरी थी और महज 625 फीट की ऊंचाई तक ही पहुंच पाया था कि अचानक मेघानी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में 232 यात्री और 10 क्रू मेंबर्स सवार थे. हादसे के तुरंत बाद बड़ा राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया और साथ ही ब्लैक बॉक्स की तलाश भी. लेकिन यह सवाल हर किसी के मन में आता है – आखिर यह ब्लैक बॉक्स होता क्या है और क्यों होता है इतना अहम?

Black Box क्या होता है?

ब्लैक बॉक्स असल में दो अहम उपकरणों का कॉम्बिनेशन होता है.

  • फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) – यह विमान की गति, ऊंचाई, इंजन की स्थिति, थ्रस्ट, विंग्स की स्थिति, पिच, यॉ जैसी 88 से अधिक तकनीकी जानकारियों को रिकॉर्ड करता है.
  • कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) – यह पायलटों के बीच बातचीत, कॉकपिट में आने वाली अलार्म्स और सभी ऑडियो को रिकॉर्ड करता है.
  • हालांकि इसे “ब्लैक” कहा जाता है, लेकिन असल में इसका रंग चमकीला नारंगी होता है ताकि दुर्घटना स्थल पर इसे आसानी से खोजा जा सके.

ब्लैक बॉक्स कैसे करता है काम?

ब्लैक बॉक्स विमान के पिछले हिस्से में लगाया जाता है, क्योंकि दुर्घटना के दौरान विमान का पिछला हिस्सा सबसे अंत में प्रभावित होता है और डेटा सुरक्षित रहने की संभावना ज्यादा होती है. ये रिकॉर्डर मजबूत टाइटेनियम या स्टील केसिंग में बंद होते हैं जो 1100°C तक की गर्मी और भारी दबाव को भी झेल सकते हैं. इसके अंदर एक ‘अंडरवॉटर लोकेटर बीकन’ भी होता है जो पानी में गिरने पर 30 दिन तक सिग्नल भेजता रहता है.

Black Box से कैसे होता है हादसे का विश्लेषण?

ब्लैक बॉक्स में रिकॉर्ड हुए डेटा को विशेषज्ञ लैब में डिकोड किया जाता है. इससे पता चलता है कि विमान के सिस्टम में कोई तकनीकी गड़बड़ी थी या मानवीय भूल, मौसम की भूमिका क्या रही, और पायलट्स ने आखिरी क्षणों में क्या निर्णय लिए. DGCA और एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरर, दोनों मिलकर इसकी जांच करते हैं.

Also Read: Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे में 269 की मौत, चपेट में आने से कई डॉक्टर और छात्रों ने गवाई जा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >