नितिन नबीन ने किया बीजेपी की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे, स्मृति ईरानी और पीयूष गोयल को मिली अहम जिम्मेदारी

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई सूची जारी की है. इस फेरबदल में अनुभवी नेताओं के साथ युवा और महिला चेहरों को भी प्रमुख स्थान दिया गया है. यह घोषणा आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है. नई टीम में अनुभवी नेताओं के साथ महिलाओं और युवाओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, संगठन में हुए इस फेरबदल को आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है.

वसुंधरा राजे समेत 13 नेता बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

बीजेपी की नई टीम में वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, प्रो. एम. नागराज, प्रो. तारिक मंसूर और डॉ. मधुचंद्र कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों और पार्टी में अलग-अलग जिम्मेदारियां संभालने वाले सभी साथियों को बधाई दी. पीएम मोदी ने कहा कि इस ऊर्जावान टीम के पास जहां संगठन का भरपूर अनुभव है, वहीं जमीनी स्तर पर भी मजबूत जुड़ाव है. मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे ये साथी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी को मजबूत करने के साथ-साथ जनकल्याण के कार्यों को भी आगे बढ़ाएंगे. सभी को मेरी ढेरों शुभकामनाएं.

स्मृति ईरानी समेत 8 नेताओं को महासचिव की जिम्मेदारी

बीजेपी ने विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, स्मृति ईरानी, सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया है. वहीं बीएल संतोष राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बने रहेंगे. शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है.

16 नेताओं को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया

नई टीम में कविता पाटीदार, के. सुरेंद्रन, भोला सिंह, प्रदीप वर्मा, जगदीश पटेल, संदीप पाठक, फांग्नोन कोन्यक, संगीता यादव, अनिल एंटनी, एम. वेंकटेशन, मनोज टिग्गा, सिद्धार्थ शंभु, स्वदेश सिंह, मृगांका देव बर्मन, रोहन गुप्ता और जय प्रकाश को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है.

पीयूष गोयल को खजाने की जिम्मेदारी

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और राजेश मंगल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है. तरुण चुघ को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है. वहीं संबित पात्रा को नॉर्थ ईस्ट संयोजक बनाया गया है.

मोर्चों और मीडिया टीम में भी बदलाव

हेमांग जोशी को युवा मोर्चा, रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा और अमरपाल मौर्य को ओबीसी मोर्चा की जिम्मेदारी मिली है. बंसीलाल गुर्जर किसान मोर्चा, शिवेश कुमार राम एससी मोर्चा, मन्नालाल रावत एसटी मोर्चा और कुंवर बासित अली अल्पसंख्यक मोर्चा संभालेंगे.

अमित मालवीय की जगह नई सोशल मीडिया टीम

अनिल बलूनी को मीडिया संयोजक और दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है. प्रीति गांधी, शिवानंद द्विवेदी, आलोक भट्ट और अरुण यादव सोशल मीडिया सह संयोजक होंगे. नई टीम में उत्तर प्रदेश से भी कई नेताओं को जगह मिली है, जिससे चुनावी राज्य में बीजेपी की संगठनात्मक रणनीति का संकेत मिल रहा है.

ये भी पढ़ें: विशाखापत्तनम में जूनियर डॉक्टरों की 8 दिन से हड़ताल, जानिए क्या हैं उनकी 3 प्रमुख मांगें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >