नारेबाजी के जोश में बैरिकेड पर चढ़े बीजेपी नेता, उतरने में फंसे... VIDEO में कैद हुआ पूरा मामला

Video : पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है. गुरुवार (30 जुलाई) को दिल्ली स्थित आम आदमी पार्टी (AAP) के दफ्तर के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का एक वीडियो सामने आया है. आप भी देखें आखिर इस वीडियो में क्या है खास.

Video : पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, जिसका वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारी बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और झड़प हो गई. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. पुलिस हालात को नियंत्रित करने की कोशिश करती नजर आई.

वीडियो में बीजेपी कार्यकर्ता पुलिस के बैरिकेड पर चढ़कर नारेबाजी करते दिखाई दे रहे हैं. उनके हाथों में पार्टी के झंडे नजर आ रहे हैं. कार्यकर्ता "केजरीवाल हाय-हाय" और "हरजोत सिंह बैंस इस्तीफा दो" जैसे नारे लगाते दिख रहे हैं. 2 मिनट 48 सेकंड के इस वीडियो में करीब 1 मिनट 40 सेकंड पर एक बीजेपी नेता बैरिकेड पर चढ़ा नजर आता है. वह जोर-जोर से नारे लगाता है, लेकिन बाद में नीचे उतरने में उसे परेशानी होती दिखती है.

वीडियो में दिख रहा है कि दो लोग मिलकर उक्त बीजेपी नेता को बैरिकेड से नीचे उतारते हैं. नीचे आने के बाद वह कार्यकर्ताओं से मिलते हैं और वहां से चले जाते हैं. इसके बाद उनके पीछे मौजूद दूसरे कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़ जाते हैं और नारेबाजी शुरू कर देते हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >