BJP Seventh List: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 7वीं लिस्ट, नवनीत राणा को दिया टिकट

BJP Seventh List: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने सातवीं लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों की सातवीं सूची जारी की है. वहीं, आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भी बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है.

BJP Seventh List: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने सांतवीं लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. महाराष्ट्र के अमरावती से बीजेपी ने नवनीत राणा और कर्नाटक के चित्रदुर्ग से गोविंद करजोल को टिकट दिया है. वहीं, आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भी बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है.

नवनीत राणा को अमरावती से बीजेपी ने बनाया उम्मीदवार

सांतवीं लिस्ट में भारतीय जनता पार्टी ने 18वीं लोकसभा चुनाव के लिए अमरावती सीट से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा को टिकट दिया है. नवनीत राणा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में अमरावती से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी. उन्होंने इस चुनाव में शिवसेना (अविभाजित) के नेता अनंतराव अडसुल को हराया था. अडसुल फिलहाल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना में हैं. वहीं, कर्नाटक के चित्रदुर्ग से बीजेपी ने मौजूदा सांसद नारायणस्वामी का टिकट काटकर उनकी जगह पूर्व उपमुख्यमंत्री करजोल को टिकट दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >