Gujarat Election 2022: किसानों पर भाजपा का फोकस, जेपी नड्डा ने गुजरात में कही ये बात

Gujarat Election 2022: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हमारी पार्टी के नेता ही हैं जो जनता के बीच जाते हैं और उनके दर्द को समझते हैं. यदि किसानों के लिए धरती पर किसी ने आज़ाद भारत में किया है तो वो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है.

Gujarat Election 2022 : गुजरात में इस बार विधानसभा चुनाव रोचक होने वाला है. चुनावी मैदान पर कांग्रेस और भाजपा के साथ-साथ आम आदमी पार्टी यानी ‘आप’ भी ताल ठोक रही है. इस बीच भाजपा के अध्यक्ष जे पी नड्डा गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने गांधीनगर में नभोई के पटेल फार्म में ‘नमो किसान पंचायतः ई-बाइक’ का शुभारंभ किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग हैं जो किसानों के नाम पर राजनीति करते हैं. लेकिन भाजपा किसानों का दर्द बखूबी जानती है और उसे सुधार करती है.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि हमारी पार्टी के नेता ही हैं, जो जनता के बीच जाते हैं और उनके दर्द को समझते हैं. उन्होंने कहा कि मैं बोलना चाहता हूं कि सभी लोगों ने किसानों का योजनाबद्ध तरीके से नाम तो उपयोग किया लेकिन किसानों के लिए धरती पर कुछ नहीं किया. यदि किसानों के लिए धरती पर किसी ने आज़ाद भारत में किया है तो वो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है.


पीएम किसान सम्मान निधि योजना हुई शुरू

आगे जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना चलाकर 80 करोड़ जनता को पांच किलो गेहूं, पांच किलो चावल और दाल देकर गरीब जनता को मजबूत करने का काम किया. एक शताब्दी पहले जब त्रासदी आयी थी तो बीमारी से ज्यादा लोग भुखमरी से मरे थे. उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी शताब्दी की सबसे बड़ी त्रासदी थी. किसानों के बारे किसी ने नहीं सोचा. लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 11 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में सालाना 6 हजार रुपये पहुंचाने का काम किया.

Also Read: Gujarat Election 2022: पंजाब के बाद गुजरात भी जीतकर देंगे अरविंद केजरीवाल को ? जानें कौन हैं राघव चड्ढा
दो दिन के दौरे पर नड्डा

भाजपा के अध्यक्ष जे पी नड्डा मंगलवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं. इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे और स्थानीय नेताओं के साथ बैठक करेंगे. गौर हो कि गुजरात में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नड्डा का यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है. भाजपा अध्यक्ष ने मंगलवार सुबह गांधीनगर के पास भाजपा के किसान मोर्चा के कार्यक्रम में ई-बाइक को हरी झंडी दिखायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >