Video : चलती बस के नीचे टूटा पुल, मच गई अफरा-तफरी

Video : क्या हो अगर चलते-चलते अचानक पुल ही टूट जाए? छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-रतनपुर-पेंड्रा मार्ग पर ऐसा ही खौफनाक मंजर देखने को मिला. देखें हादसे का वीडियो नीचे.

Video : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-रतनपुर-पेंड्रा रोड पर रविवार (2 अगस्त) शाम बड़ा हादसा होते-होते टल गया. शाम करीब 5 बजे एक पुल अचानक बीच से दो हिस्सों में टूट गया. उसी समय पुल से गुजर रही एक यात्री बस टूटे हुए हिस्से पर फंस गई. बस का अगला हिस्सा टूटे हुए स्लैब के किनारे अटक गया, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. हालांकि चालक की सूझबूझ और किस्मत से बस नीचे नहीं गिरी और सभी यात्री सुरक्षित बच गए. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और प्रशासन ने पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. Aman Namra @amannamra नाम के यूजर ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-रतनपुर-पेंड्रा रोड पर 35 साल पुराना पुल रविवार शाम अचानक दो हिस्सों में टूट गया. उसी समय एक यात्री बस उस पर से गुजर रही थी. बस का अगला हिस्सा टूटे हुए स्लैब पर अटक गया और दर्जनों लोग नदी में गिरने से बाल-बाल बच गए. अब इस पुल के टूटने से बिलासपुर, पेंड्रा, गौरेला, अमरकंटक, जबलपुर, शहडोल और मनेंद्रगढ़ का सीधा संपर्क टूट गया है. रास्ते बंद हैं, रूट डायवर्ट हैं और लोग परेशान हैं.

अचानक पुल का स्लैब धंस गया

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही यात्री बस पुल के बीच हिस्से में पहुंची, तभी अचानक पुल का स्लैब धंस गया. बस का अगला हिस्सा टूटे हुए पुल के किनारे जाकर अटक गया. गनीमत रही कि बस कुछ फीट और आगे नहीं बढ़ी, वरना वह सीधे नदी में गिर सकती थी.

करीब 35 साल पुराना था बांसाझाल पुल

बताया जा रहा है कि बांसाझाल पुल करीब 35 साल पुराना था और काफी समय से इसकी स्थिति कमजोर बताई जा रही थी. यह पुल बिलासपुर-जबलपुर निर्माणाधीन नेशनल हाईवे-45 का अहम हिस्सा है. लगातार हो रही बारिश के कारण पुल की हालत और खराब हो गई थी. शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि तेज जलप्रवाह और पुरानी संरचना के दबाव की वजह से पुल का स्लैब अचानक धंस गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >