Road Accident: आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस और लॉरी की टक्कर में छह लोगों की मौत

Road Accident: आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा हुआ है. हैदराबाद जा रही एक बस और लॉरी में इतनी जोरदार टक्कर हुई बस और लॉरी दोनों में आग लग गई. हादसे में छह लोग जिंदा जल गये. जिसमें छह लोगों की मौत हो गई.

Road Accident: भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई. बापटला से तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद जा रही एक बस और लॉरी में इतनी जोरदार टक्कर हुई बस और लॉरी दोनों में आग लग गई. हादसे में छह लोग जिंदा जल गये. वहीं सड़क हादसे में 32 लोग घायल भी हुए हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हादसे में छह लोगों की मौत
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि बापटला जिले के चिन्नागंजम से हैदराबाद जा रही एक बस चिलकलुरिपेट के वरिपालेम डोनका में एक टिपर लॉरी से टकरा गई और बस और लॉरी दोनों में आग लग गई, जिससे छह लोगों की मौत हो गई. चिलकलुरिपेटा ग्रामीण पुलिस ने बताया कि घायलों को बेहतर इलाज के लिए गुंटूर ले जाया गया.

जोरदार टक्कर के बाद मच गई चीख पुकार
बस और लॉरी की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों के परखच्चे उड़ गये. हादसे के बाद बस और लॉरी दोनों में आग लग गई. दोनों जलकर खाक हो गये. वहीं टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई. छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए है. इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया. लेकिन इतनी देर में दोनों गाड़ियां जलकर खाक हो गई थीं.

अमेरिका में बस-ट्रक की टक्कर से आठ लोगों की मौत
अमेरिका में भी भीषण सड़क हादसा हुआ है. फ्लोरिडा में बस और ट्रक की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई. वहीं फ्लोरिडा हाईवे गश्ती दल ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है. एफएचपी ने अपने बयान में कहा कि ट्रक चालक नशे की हालत में ट्रल चला रहा था. उसपर नशे की हालत में लोगों की जान लेने का मामला दर्ज किया गया है. अधिकारियों के अनुसार इस घटना में कम से कम 40 लोग घायल हो गए. बता दें बस में 53 खेतिहर श्रमिकों को ले जाया जा रहा था तभी ट्रक ने टक्कर मार दी. भाषा इनपुट के साथ.

Also Read: Rajasthan News: झुंझुनूं कॉपर खदान में फंसे सभी 14 अधिकारियों का रेस्क्यू, लिफ्ट की रस्सी टूटने से हुआ था हादसा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >