आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम, जम्मू रेलवे स्टेशन पर मिला विस्फोटकों और डेटोनेटरों से भरा बैग

Jammu and Kashmir: रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध बैग की सूचना मिलने पर सुरक्षा बल हरकत में आ गयी. सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. वहीं, बैंक में विस्फोटक सामग्री और डेटोनेटर मिलने से हड़कंप मच गया.

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की एक बड़ी साजिश नाकाम हो गई है. दरअसल, जम्मू रेलवे स्टेशन में टैक्सी स्टैंड के पास एक संदिग्ध बैग मिला. जिसमें विस्फोटक सामग्री और डेटोनेटर भरे हुआ थे. दरअसल, संदिग्ध बैग में दो डब्बे रखे थे. इसमें एक डिब्बे में विस्फोटक सामग्री भरी हुई थी और दूसरे डिब्बे में डेढ़ दर्जन के करीब डेटोनेटर रखे थे.

विस्फोटक मिलने पर मची खलबली: रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध बैग की सूचना मिलने पर सुरक्षा बल हरकत में आ गयी. सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. वहीं, बैंक में विस्फोटक सामग्री और डेटोनेटर मिलने से हड़कंप मच गया. इधर, संदिग्ध बैग को लेकर रेलवे ने भी मामला दर्ज किया है. और बैग से जुड़ी कड़ी को जोड़ने की कोशिश की जा रही है.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आज यानी गुरुवार को जम्मू रेलवे स्टेशन के टैक्सी स्टैंड के पास एक बैग बरामद किया. सुरक्षा एजेंसी ने जब बैग की जांच की तो इसमें विस्फोटक सामग्री और डिटोनेटर मिला. जीआरपी के एसएसपी मोहम्मद आरिफ रिशु ने घटना को लेकर कहा कि बैग में 18 डेटोनेटर और कुछ तार रखे गए थे. वहीं, एजेंसियों ने बाद में डॉग स्क्वायड ने भी पूरे इलाके की जांच कराई.

Also Read: आतंकी गतिविधियों में लगाम, IPC-CRPC में होगा बड़ा बदलाव, चिंतन शिविर में अमित शाह ने कही यह बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >