Breaking News: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, पुलिस और सुरक्षा बल अभियान में जुटे

Breaking News Updates: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया.

Live Updates
10:13 PM. 23 Jul 22 10:13 PM. 23 Jul

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, पुलिस और सुरक्षा बल अभियान में जुटे

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के रामपोरा इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है. पुलिस और सुरक्षा बल अभियान में जुटे हैं.

8:21 PM. 23 Jul 22 8:21 PM. 23 Jul

WHO ने मंकीपॉक्स को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया

WHO ने मंकीपॉक्स को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है. समाचार एजेंसी एपी के अनुसार विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि 70 से अधिक देशों में मंकीपॉक्स का प्रसार एक वैश्विक आपात स्थिति है.

8:21 PM. 23 Jul 22 8:21 PM. 23 Jul

बंगाल के कैबिनेट मंत्री पार्थ चटर्जी को कोर्ट ने 2 दिन की ED की कस्टडी में भेजा

पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री और राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को कोलकाता के बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया. जहां से कोर्ट ने उन्हें दो दिनों की कस्टडी में भेज दिया. पार्थ चटर्जी के वकील सोमनाथ मुखर्जी ने कहा, पार्थ चटर्जी की तबीयत ठीक नहीं है. उन्होंने दिल में दर्द की शिकायत की है. हमने मांग की कि उन्हें उचित चिकित्सा सुविधाएं दी जाए.

8:21 PM. 23 Jul 22 8:21 PM. 23 Jul

बंगाल के कैबिनेट मंत्री पार्थ चटर्जी को किया गया बैंकशाल कोर्ट में पेश

पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री और राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को कोलकाता के बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया. जल्द सुनवाई शुरू होगी.

8:21 PM. 23 Jul 22 8:21 PM. 23 Jul

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भाजपा SC मोर्चा के नेता के आवास पर किया भोजन

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कोलकाता के उत्तर निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा SC मोर्चा के एक नेता के आवास पर दोपहर का भोजन किया और पार्टी के कार्यकर्ताओं से बातचीत भी की.

2:46 PM. 23 Jul 22 2:46 PM. 23 Jul

भाजपा ने टीएमसी पर साधा निशाना

पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा ने राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस निशाना साधा और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से जवाब मांगा. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, मुख्यमंत्री को एक कैबिनेट मंत्री की गिरफ्तारी को लेकर बयान जारी करना चाहिए. यह गिरफ्तारी साबित करती है कि तृणमूल गहराई तक भ्रष्टाचार में डूबी है. भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि चटर्जी की गिरफ्तारी तृणमूल नेताओं द्वारा अपनाए गए विकास के बंगाल मॉडल को दर्शाती है.

2:46 PM. 23 Jul 22 2:46 PM. 23 Jul

EC ने शिवसेना के दोनों गुटों से दस्तावेज जमा करने को कहा

निर्वाचन आयोग ने उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाले शिवसेना के दोनों गुटों से पार्टी के चुनाव चिह्न पर उनके दावों के समर्थन में आठ अगस्त तक दस्तावेज जमा कराने को कहा है. निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्षों से दस्तावेज जमा कराने के लिए कहा गया है, जिनमें पार्टी की विधायी और संगठनात्मक इकाइयों से समर्थन का पत्र तथा विरोधी गुटों के लिखित बयान शामिल हैं. इस सप्ताह शिवसेना के शिंदे गुट ने आयोग को पत्र लिखकर पार्टी का धनुष-बाण चुनाव चिह्न उसे देने का अनुरोध किया था. शिंदे गुट ने इसके लिए लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा में उसे मिली मान्यता का हवाला दिया था.

2:46 PM. 23 Jul 22 2:46 PM. 23 Jul

पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. एजेंसी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. जब यह घोटाला हुआ था, उस समय चटर्जी राज्य के शिक्षा मंत्री थे. चटर्जी को जांच के सिलसिले में करीब 26 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया. चटर्जी वर्तमान में उद्योग मंत्री हैं.

10:43 AM. 23 Jul 22 10:43 AM. 23 Jul

देश में 21,411 नए मामले 

देश में शनिवार को 21,411 कोरोना वायरस के नए मामले आये सामने, 67 की मौत. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 20,726 लोग स्वस्थ्य हुए है. फिलहाल देश में 1,50,100 मामले सक्रिय है और संक्रमण दर 4.46 फीसद है.

10:43 AM. 23 Jul 22 10:43 AM. 23 Jul

भारत ने वेस्टइंडीज को तीन रन से हराया

शुभमन गिल और शिखर धवन की शतकीय साझेदारी के बाद अपने गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर भारत ने आखिरी गेंद तक खिंचे बेहद रोमांचक पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज को तीन रन से हरा दिया. गिल के 64 और कप्तान धवन के 97 रन की मदद से भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 308 रन बनाये. जवाब में कैरेबियाई टीम ने 50 ओवर में छह विकेट पर 305 रन बनाये. आखिरी ओवर में उसे जीत के लिये 15 रन की जरूरत थी लेकिन वह तीन रन से चूक गई. पहला विकेट 16 रन पर गिरने के बाद वेस्टइंडीज के लिये शामार ब्रूक्स और काइल मायर्स ने 117 रन की साझेदारी की.

मुख्य बातें

Breaking News Updates: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >