Bhubaneswar Congress Protest: विधायकों के निलंबन पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर कुर्सियों से हमला

Bhubaneswar Congress Protest: ओडिशा की राजधान भुवनेश्वर में कांग्रेस के नेता कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. 14 विधायकों के निलंबन का कांग्रेस नेता विरोध कर रहे हैं. इस दौरान पुलिस के साथ उनकी झड़प हो गई.

Bhubaneswar: भुवनेश्वर की सड़कें गुरुवार को रणक्षेत्र में तब्दील हो गईं. 14 विधायकों के निलंबन के खिलाफ कांग्रेस नेता और विधायकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई. ओडिशा विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए. पुलिस ने उन पर पानी की बौछार भी की.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर कुर्सियों से किया हमला

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के जवानों के बीच झड़प हो गई. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के जवानों पर कुर्सियों से हमला किया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कांग्रेस नेताओं को पुलिस बल पर कुर्सियों से हमला करते हुए साफ देखा जा सकता है.

अनुशासनहीनता के आरोप में कांग्रेस के 14 विधायक निलंबित

ओडिशा विधानसभा की अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने बुधवार को सदन में अनुशासनहीनता के आरोप में कांग्रेस के दो और विधायकों को सात दिन के लिए निलंबित कर दिया. इससे पहले कांग्रेस के 12 विधायकों निलंबित कर दिया गया था. कांग्रेस विधायक राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की जांच के लिए सदन की समिति के गठन की मांग को लेकर सात मार्च से विधानसभा में प्रदर्शन कर रहे हैं.

बीजद ने आरक्षण की मांग को लेकर सदन से किया था वाकआउट

मुख्य विपक्षी दल बीजू जनता दल (बीजद) ने प्रश्नकाल के दौरान विधानसभा से वाकआउट किया था और शिक्षा, नौकरियों में एसटी, एससी और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आरक्षण की मांग की थी. बाद में बीजद विधायकों ने एजी चौक तक मार्च किया जहां उन्होंने बी आर आंबेडकर की प्रतिमा के पास उन्हें श्रद्धांजलि दी. विधानसभा के मुख्य द्वार पर उनकी सुरक्षाकर्मियों के साथ कथित तौर पर धक्कामुक्की भी हुई, क्योंकि पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रवेश को रोकने के लिए द्वार बंद कर दिया था.

ओडिशा में महिलाएं सुरक्षित नहीं : रूपादित्य महापात्रा

कांग्रेस कार्यकर्ता रूपादित्य महापात्रा ने कहा, ” यहां महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, इनके शासन में कितनी ही महिलाएं बलात्कार और हमले की शिकार हुई हैं. हमारा सवाल महिला सुरक्षा के बारे में था और सरकार इसके लिए क्या कर रही है? जब हमने सदन में यह सवाल पूछा तो हमारे विधायकों को निलंबित कर दिया गया. हम विधानसभा में प्रवेश करेंगे, वे हमें रोक नहीं पाएंगे.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >