Betting Case: सट्टेबाजी मामले में कांग्रेस MLA गिरफ्तार, 12 करोड़ नकद, सोना-चांदी और 4 गाड़ी बरामद

Betting Case: ईडी ने अवैध ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी के मामले में चित्रदुर्ग निर्वाचन क्षेत्र से कर्नाटक के कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र को गंगटोक से गिरफ्तार किया.

Betting Case: प्रवर्तन निदेशालय ने कई राज्यों में छापे मारे और लगभग 12 करोड़ रुपये नकद, जिसमें लगभग 1 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा, 6 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण, लगभग 10 किलो चांदी के सामान, अंतर्राष्ट्रीय कैसीनो सदस्यता/इनाम कार्ड – एमजीएम कैसीनो, मेट्रोपॉलिटन कैसीनो, बेलाजियो कैसीनो, मरीना कैसीनो, कैसीनो ज्वेल, आदि बरामद किए. ईडी ने पीएमएलए, 2002 के तहत विभिन्न बैंकों के कई क्रेडिट और डेबिट कार्ड, ताज, हयात और लीला के लग्जरी हॉस्पिटैलिटी सदस्यता कार्ड, 0003 नंबर प्लेट वाली कारें भी जब्त कीं.

कांग्रेस विधायक को ट्रांजिट रिमांड में लिया गया

ईडी ने कहा कि चित्रदुर्ग के 50 वर्षीय विधायक को शुक्रवार को सिक्किम की राजधानी गंगटोक में एक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया और उन्हें बेंगलुरु की न्यायिक अदालत में पेश करने के लिए ट्रांजिट रिमांड में लिया गया.

विधायक के भाई के सी थिप्पेस्वामी दुबई से ऑनलाइन गेमिंग का संचालन कर रहे थे

ईडी का बेंगलुरु जोन मामले की जांच कर रहा है. ईडी ने बताया कि विधायक अपने सहयोगियों के साथ एक कैसीनो किराए पर लेने के लिए व्यावसायिक यात्रा पर गंगटोक गए थे. वीरेंद्र के भाई के सी नागराज और उनके बेटे पृथ्वी एन राज के परिसरों से कई संपत्तियों संबंधी दस्तावेज भी जब्त किए गए. ईडी ने कहा, “उनके अन्य सहयोगी जैसे एक और भाई के सी थिप्पेस्वामी दुबई से ऑनलाइन गेमिंग का संचालन संभाल रहे हैं.”

ये भी पढ़ें: Tejashwi Yadav FIR: तेजस्वी यादव ने FIR मुद्दे पर दी पहली प्रतिक्रिया, बोले- जुमला बोलना भी गुनाह…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >