Breaking News LIVE : PM नरेंद्र मोदी ने रोमानिया और स्लोवाकिया से की बात, आभार जताया
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 11वें सत्र की बैठक सुबह 10 शुरू होगी. बौद्ध भिक्षुओं ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की सलामती के लिए दुआ मांगी. मणिपुर में पहले चरण का मतदान जारी, सीएम बीरेन सिंह ने इंफाल में किया मतदान. बिहार में ऋषि मिश्रा कांग्रेस छोड़ राजद में हुए शामिल.
Breaking News LIVE : PM नरेंद्र मोदी ने रोमानिया और स्लोवाकिया से की बात, आभार जताया
Live Updates
4:16 AM. 1 Mar 2210:46 PM. 28 Feb
PM नरेंद्र मोदी ने रोमानिया और स्लोवाकिया से की बात, आभार जताया
पीएम नरेंद्र मोदी ने रोमानिया और स्लोवाकिया के अपने समकक्षों से बात की और यूक्रेन से भारतीयों की निकासी में सहायता के लिए उनका आभार जताया है.
4:16 AM. 1 Mar 2210:46 PM. 28 Feb
रूस और यूक्रेन के बीच वार्ता समाप्त
रूस और यूक्रेन के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता समाप्त हो गयी है. यह वार्ता दोपहर बाद से शुरू हुई थी, वार्ता का उद्देश्य युद्ध रोकना है.
4:16 AM. 1 Mar 2210:46 PM. 28 Feb
सरकारी नौकरी में अब उम्र में दो साल की छूट मिलेगी
नागालैंड में सरकारी नौकरी में अब उम्र में दो साल की छूट मिलेगी. यह घोषणा आज नागालैंड सरकार की ओर से की गयी.
4:16 AM. 1 Mar 2210:46 PM. 28 Feb
रूस ने ब्रिटेन और जर्मनी सहित 36 देशों की उड़ानों पर प्रतिबंध लगाया
रूस ने ब्रिटेन और जर्मनी सहित 36 देशों की उड़ानों पर प्रतिबंध लगाया.
9:44 PM. 28 Feb 224:14 PM. 28 Feb
यूक्रेन के विदेश मंत्री ने पुतिन को बताया 21वीं सदी का हिटलर
यूक्रेन के विदेश मंत्री ने रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन को 21वीं सदी का हिटलर बताया है. उनका यह बयान ऐसे वक्त आया है जब दोनों देश युद्ध रोकने के लिए वार्ता कर रहे हैं. यूक्रेन के विदेश मंत्री का यह बयान भड़काने वाला साबित हो रहा है.
9:44 PM. 28 Feb 224:14 PM. 28 Feb
मुंबई के एनजी रॉयल पार्क एरिया में एक अपार्टमेंट में लगी आग
मुंबई के एनजी रॉयल पार्क एरिया में एक अपार्टमेंट में आग लग गयी है. आग अपार्टमेंट के ऊपरी मंजिल में लगी है. आग बुझाने के लिए 10 दमकल पहुंच चुके हैं.
मुख्य बातें