रूस पर प्रतिबंध
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने नये सिरे से रूस पर आर्थिक प्रतिबंधों का ऐलान किया है. राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि, अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़ा है. उन्होंने कहा कि, अमेरिका और हमारे सहयोगी सामूहिक शक्ति के साथ नाटो क्षेत्र के हर इंच की रक्षा करेंगे. यूक्रेनियन साहस के साथ लड़ रहे हैं. पुतिन को युद्ध के मैदान में लाभ हो सकता है, लेकिन उन्हें लंबे समय तक इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. उन्होंने कहा कि, हम सभी रूसी उड़ानों के लिए अमेरिकी हवाई क्षेत्र को बंद करने में अपने सहयोगियों के साथ शामिल होंगे. इधर, रूस पर ब्रिटेन ने भी बड़ा प्रतिबंध लगाया है. ब्रिटेन ने कहा है कि, यूके के किसी भी बंदरगाह में प्रवेश नहीं कर पाएंगे रशियन जहाज.