Bank Holiday list January 2022 : 26 जनवरी को इन राज्यों में नहीं रहेगी छुट्टी, कुल 16 दिन बंद रहेंगे बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी की गयी छुट्टियों की सूची के अनुसार जनवरी 2022 में 16 दिन बैंक बंद रहेंगे जिसमें दूसरे और चौथे सप्ताह का शनिवार और रविवार भी शामिल है.

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 30, 2021 6:33 PM

Bank Holiday list January 2022 : नया साल 2022 कुछ ही दिन में शुरू होने वाला है, ऐसे में आपके लिए यह जानना भी जरूरी है कि साल 2022 के जनवरी महीने में बैंकों में कितनी छुट्टियां हैं, ताकि आपका कोई जरूरी ना छूट जाये.

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी की गयी छुट्टियों की सूची के अनुसार जनवरी 2022 में 16 दिन बैंक बंद रहेंगे जिसमें दूसरे और चौथे सप्ताह का शनिवार और रविवार भी शामिल है.

जनवरी 2022 में जो सबसे महत्वपूर्ण छुट्टी है वह है गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की छुट्टी. इस दिन अधिकतर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी सूची के अनुसार अगरतला, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, गुवाहाटी, कोच्चि और श्रीनगर में बैंक गणतंत्र दिवस के अवसर पर बंद नहीं होंगे. अन्य कई राज्यों में भी छुट्टियों में अंतर है, तो छुट्टियों की सूची इस प्रकार है-

  • गणतंत्र दिवस के मौके पर कई राज्यों में छुट्टी नहीं होगी

  • अगरतला, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, गुवाहाटी, कोच्चि, श्रीनगर में बैंक बंद नहीं रहेंगे

  • नये साल पर भी मिलेगी छुट्टी

जनवरी 2022 में बैंकों में अवकाश

1 जनवरी 2022 : नया साल

3 जनवरी 2022 : नये साल का जश्न, लोसूंग

04 जनवरी 2022: लोसूंग

11 जनवरी 2022: मिशनरी डे

12 जनवरी 2022: स्वामी विवेकानंद की जयंती

14 जनवरी 2022: मकर संक्रांति/पोंगल

15 जनवरी 2022: उत्तरायण/मकर संक्रांति/माघे

18 जनवरी 2022: थाई पूसामी

26 जनवरी 2022: गणतंत्र दिवस

एक जनवरी 2022 को आइजोल, चेन्नई, गंगटोक और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे. तीन जनवरी को आइजोल और गंगटोक में लोसूंग के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे. चार जनवरी को सिर्फ गंगटोक में लोसूंग के मौके पर बैंक बंद रहेंगे. 12 जनवरी को युवा दिवस के मौके पर कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे.

Also Read: New Rules from January 2022: कल के बाद बदल जायेंगे ये नियम, जानना आपके लिए है बहुत जरूरी
बैंक में शनिवार और रविवार की छुट्टी

02 जनवरी 2022: रविवार

08 जनवरी 2022: दूसरा शनिवार

09 जनवरी 2022: रविवार

16 जनवरी 2022: रविवार

22 जनवरी 2022: चौथा शनिवार

23 जनवरी 2022: रविवार

30 जनवरी 2022: रविवार

Next Article

Exit mobile version