Bangladesh Violence: बांग्लादेश की स्थिति पर भारत की करीबी नजर, पीएम मोदी ने की उच्चस्तरीय बैठक

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में हिंसा और वहां की मौजूदा स्थिति को लेकर भारत में हलचल तेज हो गई है. बैठकों का दौर जारी है. सीमाएं सील कर दी गई हैं.

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में हुए घटनाक्रम के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम आवास में सुरक्षा मामलों की समिति की बड़ी बैठक की. बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल बैठक में मौजूद थे.

जयशंकर ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

बांग्लादेश में हुए घटनाक्रम के बीच, विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. बांग्लादेश की नेता शेख हसीना का सैन्य विमान उनके देश में उथल-पुथल के बीच दिल्ली से लगे गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पर उतरा. माना जाता है कि जयशंकर ने प्रधानमंत्री मोदी को पड़ोसी देश में बदलते घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी. हालांकि, बैठक के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

Also Read: Bangladesh Coup: 49 साल बाद फिर तख्ता पलट, 1975 में हुई थी पिता और भाइयों की हत्या, जानें कब-कब सत्ता पर सैनिकों ने किया कब्जा

बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच मेघालय सरकार ने बॉर्डर पर लगाया कर्फ्यू, अधिकारियों के साथ की बड़ी बैठक

बांग्लादेश के मौजूदा हालात पर मेघालय के डिप्टी सीएम प्रेस्टोन तिनसॉन्ग ने कहा, आज शाम को मैंने बांग्लादेश के हालात को देखते हुए एक आपातकालीन बैठक बुलाई. बैठक में राज्य के मुख्य सचिव, डीजीपी, बीएसएफ के आईजी मौजूद थे. हमने आज रात से बांग्लादेश के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है. यह कर्फ्यू भारतीय क्षेत्र में जीरो पॉइंट या अंतरराष्ट्रीय सीमा पोल से 200 मीटर अंदर तक हर रोज शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा, जब तक कि हालात में सुधार नहीं हो जाता.

Also Read: Bangladesh Violence: शेख हसीना से मिले NSA अजीत डोभाल, हिंडन एयरबेस पर घंटों हुई बातचीत

बांग्लादेश से भागकर भारत पहुंची शेख हसीना

बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों ने जब प्रधानमंत्री आवास पर कब्जा कर लिया, तब शेख हसीना ने वायुसेना के एक सी-130 जे सैन्य परिवहन विमान से भारत पहुंचीं. उनका विमाने गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पर उतरा. फिलहाल शेख हसीना एयरबेस में ही मौजूद हैं. इस बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने शेख हसीना से एयरबेस में ही मुलाकात की. अजीत डोभाल के साथ शेख हसीना ने बांग्लादेश के मौजूदा हालात और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की. भारतीय वायुसेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियां ​​उन्हें सुरक्षा मुहैया करा रही हैं और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है.

Also Read: Bangladesh Violence: दिल्ली में हसीना, ‘जीजा’ चलाएंगे बांग्लादेश, जानें कौन हैं आर्मी चीफ जनरल वाकर-उज-जमान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >