Bal Thackeray Viral Video: उद्धव की रैली में दिख गए बालासाहेब, आप भी जाएंगे चौंक

Bal Thackeray Viral Video: महाराष्ट्र की राजनीति ने नई करवट लेनी शुरू कर दी है. उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे दोनों भाई लंबे समय बाद एक साथ आए हैं. शनिवार को मुंबई में दोनों की पार्टी, उद्धव ठाकरे गुट (UBT) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने संयुक्त रैली की. रैली में दोनों भाई को एक मंच पर देखना जितना आश्चर्य की बात रही, उससे कहीं अधिक एक शख्स को देखकर लोग हैरान रह गए. रैली में अचानक बाल ठाकरे जैसा दिखने वाला शख्स लोगों के बीच पहुंच गया. जिसे देखकर सभी चौंक गए. आप भी बंदे को देखेंगे तो हैरान रह जाएंगे.

Bal Thackeray Viral Video: उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की मुंबई के वर्ली डोम में संयुक्त रैली की. इस दौरान भिड़ में अचानक बालासाहेब ठाकरे दिखने लग. लोगों को कुछ देर समझ में नहीं आया. अपनी आखों पर उन्हें भरोसा नहीं हो रहा था कि आखिर अचानक बाला साहेब कैसे आ गए. दरअसल उद्धव ठाकरे गुट (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) की संयुक्त रैली में बालासाहेब ठाकरे की वेशभूषा में एक व्यक्ति पहुंच गया.

बाल ठाकरे की तरह दिखने वाले व्यक्ति से सेल्फी लेने वालों की मची होड़

मुंबई में रैली के दौरान बाला साहेब की तरह दिखने वाले शख्स ने पूरी महफिल लूट ली. उसने बाल ठाकरे की तरह ही ड्रेस पहन रखी थी. शख्स ने बाला साहेब की ही तरह गले में माला और ब्लैक रंग का चश्मा भी पहन रखा था. उसके हाव-भाव भी बाला साहेब की तरह की थे. बंदे के साथ सेल्फी लेने वालों की होड़ मच गई. बंदे ने भी लोगों को निराश नहीं किया, बल्कि आराम से सेल्फी भी खिंचाई.

उद्धव और राज की संयुक्त रैली पर क्या बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी

शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) की संयुक्त रैली पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “हमने एक ऐतिहासिक क्षण देखा है. जैसा कि राज ठाकरे ने कहा, बालासाहेब जो नहीं कर सके, वह देवेंद्र फडणवीस ने किया है. इससे पता चलता है कि वे एकजुट रहेंगे. दोनों 20 साल बाद एक साथ आए हैं. लोगों का उत्साह दर्शाता है कि वे चाहते थे कि दोनों एक साथ आएं.”

आनंद दुबे ने क्या कहा?

उद्धव ठाकरे गुट (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) की संयुक्त रैली पर शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने कहा, “दोनों भाइयों ने दिखा दिया है कि वे बालासाहेब ठाकरे के वंशज हैं और वे ही उनके विचारों को आगे बढ़ा रहे हैं… इसका असर आने वाले चुनावों पर पड़ेगा. एमएनएस और शिवसेना यूबीटी का डीएनए एक ही है…”

रिश्ता फेविकोल से भी ज्यादा मजबूत है : किशोरी पेडनेकर

शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) की संयुक्त रैली पर शिवसेना (यूबीटी) नेता किशोरी पेडनेकर ने कहा, “दोनों ने वही बातें सामने रखी हैं जो महाराष्ट्र की जनता कहना चाहती थी. यह रिश्ता फेविकोल से भी ज्यादा मजबूत है…”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >