Baba Siddiqui Murder : आरोपी धर्मराज कश्यप के बोन टेस्ट से हुआ बड़ा खुलासा

Baba Siddiqui Murder : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की जांच से कई बातें सामने आ रहीं हैं. बोन टेस्ट में आरोपी नाबालिग नहीं पाया गया है. जानें क्या है ताजा अपडेट

Baba Siddiqui Murder : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की जांच जारी है. मुंबई पुलिस ने जानकारी दी है कि क्राइम ब्रांच ने प्रवीण लोनकर को पुणे से गिरफ्तार किया है. वह शुबू लोनकर का भाई है जिसने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली है. शुबू लोनकर फिलहाल फरार है. प्रवीण लोनकर ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुणे में पनाह दी थी.

एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी के हत्या मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने आरोपी धर्मराज कश्यप की उम्र का पता लगाने के लिए उसका बोन टेस्ट करवाया. इसके बाद यह साबित हो गया है कि वह नाबालिग नहीं है. सिद्दीकी की बांद्रा में शनिवार को तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.

धर्मराज कश्यप नाबालिग है: आरोपी के वकील का दावा

मुंबई पुलिस ने इस मामले में हरियाणा निवासी 23 साल के गुरमेल बलजीत सिंह और उत्तर प्रदेश निवासी 19 साल के धर्मराज राजेश कश्यप को गिरफ्तार किया है जबकि गोलीबारी के वक्त घटनास्थल पर मौजूद उनका एक और साथी फरार है. एक अधिकारी ने बताया कि क्राइम ब्रांच के दल ने आरोपियों को एक अदालत में पेश किया जहां धर्मराज कश्यप के वकील ने दावा किया कि वह नाबालिग है. उन्होंने बताया कि अदालत ने रविवार को कश्यप का बोन टेस्ट कराने का आदेश दिया जिसमें यह साबित हो गया कि वह नाबालिग नहीं है.

Read Also : Baba Siddiqui Murder : सलमान खान मांग लें माफी, जानें किसने और क्यों दी ये सलाह

धर्मराज कश्यप 21 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में

अधिकारी ने बताया कि उसे अदालत में पेश किया गया और 21 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने देर शाम को पुणे से 28 वर्षीय प्रवीण लोणकर को गिरफ्तार किया. वह निर्मल नगर में सिद्दीकी पर हुए हमले में शामिल शुभम लोणकर का भाई है. दोनों भाइयों ने सिद्दीकी की हत्या की साजिश रची थी और इस साजिश में कश्यप तथा शिवकुमार गौतम को शामिल किया था.
(इनपुट पीटीआई)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >