Assembly Elections: कांग्रेस ने झारखंड सहित 4 चुनावी राज्यों के लिए बनाई घोषणापत्र समन्वय समिति

Assembly Elections: झारखंड सहित 4 राज्यों में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है. इसको लेकर राजनीतिक पार्टियां तैयारी में पूरी मुस्तैदी के साथ जुट गई हैं.

Assembly Elections: कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए घोषणापत्र समन्वय समिति का गठन किया. इसकी घोषणा बुधवार को की गई.

टीएस सिंहदेव और अमिताभ दुबे समिति में शामिल

चुनावी राज्यों के लिए घोषणापत्र तैयार करने के लिए कांग्रेस ने जो समन्वय समिति गठित की है, उसमें टीएस सिंहदेव और अमिताभ दुबे शामिल होंगे.

कौन हैं टीएस सिंहदेव

टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ के दिग्गज कांग्रेसी नेता हैं. उनका पूरा नाम त्रिभुवनेश्वर शरण सिंह देव है. जिन्हें टीएस बाबा के नाम से जाना जाता है. टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ के पहले उपमुख्यमंत्री हैं. सरगुजा की गद्दी पर बैठने वाले सिंहदेव अंतिम शासक थे. उन्हें छत्तीसगढ़ विधानसभा का सबसे अमीर सदस्य के रूप में जाना जाता है. डॉ रमन सिंह सरकार में टीएस सिंहदेव विपक्ष के नेता भी रह चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >