असम चुनावों में इतिहास रचने की ओर BJP, शुरुआती रुझानों में अकेले ही पार किया बहुमत का आंकड़ा

Assam Election Results 2026 BJP Seat: असम विधान सभा चुनाव 2026 में भाजपा इतिहास रचने के करीब है. वह इस बार शुरुआती रुझानों में अकेले ही बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है. वहीं उनका गठबंधन 100 के करीब पहुंच रहा है.

Assam Election Results 2026 BJP Seat: असम विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना सोमवार, 4 मई को शुरू हो गई है और इसके साथ ही राज्य की सत्ता का फैसला भी तय होने की ओर बढ़ रहा है. शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी केवल बढ़त ही बनाती नजर आ रही है, बल्कि वह इतिहास रचने जा रही है. असम विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना में शुरुआती रुझान लगभग पूरी तस्वीर साफ करते नजर आ रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी ने अपनी बढ़त को और मजबूत करते हुए बहुमत से काफी आगे बढ़त बना ली है.

अब तक सामने आए 124 सीटों के रुझानों में भाजपा 77 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस 24 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.

बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) और असम गण परिषद (AGP) दोनों 10-10 सीटों पर आगे हैं, जो एनडीए के खाते को और मजबूत करते हैं.

इसके अलावा एआईयूडीएफ (AIUDF) 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि रायजोर दल 1 सीट पर आगे चल रहा है.

इन रुझानों से साफ संकेत मिल रहा है कि भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन राज्य में मजबूत स्थिति में है. वह अब राज्य में एक बार फिर सरकार बनाने की स्थिति में पहुंच गया है.

इस बार भाजपा हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहा है. उन्होंने चुनाव के दौरान ही कहा था कि भाजपा इस बार शतक लगाएगी और शुरुआती रुझानों से ऐसा लग रहा है कि उनकी बात सही हो सकती है.

Assam election results 2026 bjp seat.

2026 के चुनावों में गठबंधन कैसा है?

2026 राजनीतिक समीकरण की बात करें तो एनडीए में भाजपा के साथ असम गण परिषद (AGP) और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (UPPL) शामिल हैं. वहीं विपक्षी खेमे में कांग्रेस के नेतृत्व में राइजोर दल, असम जातीय परिषद (AJP), माकपा (CPI-M), सीपीआईएमएल और ऑल पार्टी हिल लीडर्स कॉन्फ्रेंस (APHLC) जैसे दल हैं. इसके अलावा एआईयूडीएफ और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) अलग-अलग मैदान में हैं.

2021 से कहीं आगे बीजेपी और एनडीए

असम विधानसभा चुनाव 2021 में कुल 126 सीटों पर चुनाव हुआ था, उसमें भी एनडीए गठबंधन ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया था.

उस बार भारतीय जनता पार्टी ने 60 सीटें हासिल की थीं. वहीं असम गण परिषद (AGP) ने 9 सीटें और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (UPPL) को 6 सीटें मिली थीं. यानी एनडीए को कुल 75 सीटें मिली थीं.

वहीं विपक्षी महाजोत में कांग्रेस को 29 सीटें, जबकि एआईयूडीएफ (AIUDF) को 16, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) को 4 और माकपा (CPI-M) को 1 सीट मिली थी. यानी महाजोत को कुल 50 सीटें मिली थीं. वहीं अन्य के खाते में एक सीट आई थी.

ये भी पढ़ें:- क्या TMC बचा पाएगी अपनी ग्लैमरस सीट, सायंतिका बनर्जी के गढ़ में BJP के सजल घोष

ये भी पढ़ें:- विजय थलापति का व्हिसलपोडु, तमिलनाडु की राजनीति में हड़कंप; सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है TVK

2026 का ऐतिहासिक मतदान

राज्य में 9 अप्रैल को मतदान हुआ था, जिसमें 85.96 प्रतिशत मतदाताओं ने हिस्सा लिया. महिलाओं ने इस चुनाव में रिकॉर्ड मतदान किया. फिलहाल कुल 126 विधानसभा सीटों पर 722 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो रहा है, जिनमें 59 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं. कड़ी सुरक्षा के बीच 35 जिलों के 40 मतगणना केंद्रों पर पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है, जिसके बाद ईवीएम खोली गईं. इन रुझानों से साफ संकेत मिल रहे हैं कि राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन मजबूत स्थिति में है और सत्ता में वापसी की ओर बढ़ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >