बांग्लादेश सीमा से सटे असम के धुबरी में बवाल, CM हिमंता ने दिया उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश

Shoot at Sight: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आदेश दिया है कि बांग्लादेश की सीमा से लगे धुबरी इलाके में यदि कोई उपद्रवी दिखता है तो उसे वहीं गोली मार दी जाए. उनका कहना है कि एक सांप्रदायिक समूह राज्य में जानबूझकर अशांति फैलाने की कोशिश में लगा हुआ है. इसे जल्द रोकना बेहद जरूरी है.

Shoot at Sight: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य में बढ़ते संप्नदायिक तनाव को देखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है. सरमा ने बांग्लादेश की सीमा से सटे धुबरी जिले में उपद्रवियों के दिखने पर शूट एट साइट आदेश दिया है. मुख्यमंत्री का कहना है कि सीमा के पास एक सांप्रदायिक समूह राज्य में अशांति और हिंसा फैलाने की कोशिश कर रहा है. किसी भी स्थिति में सरकार इस हरकत को बर्दाश्त नहीं करेगी. उन्होंने सुरक्षा बलों को निर्देश दिया है कि यदि रात के समय कोई उपद्रवी इलाके के आस-पास पकड़ा जाता है तो उसे उसी जगह पर गोली मार दी जाए.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, रविवार को धुबरी जिले के एक मंदिर के पास मांस का टुकड़ा गिरा हुआ मिला था, जिससे धर्म विशेष समुदाय के लोगों का गुस्सा भड़क गया. लोगों ने सड़कों पर उतरकर अन्य धर्म विशेष समुदाय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. जिसके बाद 13 जून को मुख्यमंत्री इलाके का दौरा करने पहुंचे. उन्होंने लोगों से शांति अपील की है. इसके साथ लोगों को सख्त कार्रवाई का आश्वासन देते हुए उन्होंने जिले में सीआरपीएफ के जवानों को तैनात करने की बात कही है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

सरमा ने घटना के बारे में बात करते हुए कहा की ‘7 जून, यानी बकरीद के अगले ही दिन, हनुमान मंदिर के सामने एक गाय का कटा हुआ सिर मिला था. इस घटना ने लोगों की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाया है’. सरमा ने दोनों धर्म विशेष समुदाय के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. इसके अलावा सीएम ने इस घटना पर बात करते हुए कहा है कि नबीन बांग्ला नाम के एक संगठन ने बकरिद के अगले ही दिन धुबरी में एक भड़काऊ पोस्टर भी लगाया था, जिसमें धुबरी को बांग्लादेश में शामिल करने की बात कही गई थी.

यह भी पढ़े: Ministry of Health: डॉक्टरों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है एम्स 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >