E20 Protest : बोले अरविंद केजरीवाल- पीएम मोदी ने मिलने से किया इनकार

E20 Protest : E20 पेट्रोल के विरोध में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया. केजरीवाल के साथ AAP के कई नेता और समर्थक मौजूद थे.

2:49 PM. 4 Aug 26 2:49 PM. 4 Aug

ट्रंप के दबाव में नहीं देशहित में फैसला लें : केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने E20 पेट्रोल के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. केजरीवाल ने कहा कि एक महीने पहले उन्होंने इस मामले पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगा था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. उन्होंने दावा किया कि 2.33 लाख से ज्यादा लोगों के हस्ताक्षर वाली याचिका लेकर जब वे प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे तो उन्हें मिलने से इनकार कर दिया गया. केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से अपील की कि वह अमेरिका के दबाव में नहीं, बल्कि देशहित को ध्यान में रखते हुए फैसला लें और E20 नीति पर पुनर्विचार करें.

2:41 PM. 4 Aug 26 2:41 PM. 4 Aug

30 करोड़ गाड़ी मालिकों का मुद्दा : जैस्मीन शाह

प्रधानमंत्री आवास की ओर अरविंद केजरीवाल के मार्च को लेकर AAP नेता जैस्मीन शाह ने कहा कि E20 पेट्रोल का मुद्दा 30 करोड़ गाड़ी मालिकों से जुड़ा है, इसलिए इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. उन्होंने आरोप लगाया कि जबरन एथेनॉल मिश्रित ईंधन लागू करने से वाहनों में इंजन खराब होने और घिसावट जैसी समस्याएं आ रही हैं. जैस्मीन शाह ने कहा कि प्रदर्शन में शामिल लोग आम लोग हैं, पार्टी कार्यकर्ता नहीं हैं और वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मुद्दे पर बातचीत करना चाहते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री को लोगों की बात सुननी चाहिए.

1:20 PM. 4 Aug 26 1:20 PM. 4 Aug

सड़क पर धरने पर बैठे AAP नेता

E20 पेट्रोल के विरोध में प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च कर रहे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी नेताओं को दिल्ली पुलिस ने रोक दिया. AAP नेता करीब 100 लोगों के साथ 2.30 लाख से ज्यादा याचिकाएं लेकर प्रधानमंत्री को सौंपने जा रहे थे. पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, जैस्मीन शाह समेत अन्य नेता फिरोज शाह रोड पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे. AAP का आरोप है कि एथेनॉल मिश्रित E20 पेट्रोल से वाहन मालिकों को नुकसान हो रहा है और सरकार को इस नीति पर दोबारा विचार करना चाहिए.

1:08 PM. 4 Aug 26 1:08 PM. 4 Aug

लाखों लोगों की याचिका पीएम को सौंपना चाहते हैं, एथेनॉल पर हो चर्चा: सौरभ भारद्वाज

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एथेनॉल मुद्दे को लेकर लोग बड़ी संख्या में अपनी याचिकाएं लेकर आए हैं. उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारियों से बातचीत की गई है और पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ये याचिकाएं सौंपना चाहती है. भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री को इस मुद्दे पर बातचीत करनी चाहिए. उन्होंने बताया कि अरविंद केजरीवाल ने भी प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है और कई बार प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सरकार से चर्चा की मांग की गई है.

12:45 PM. 4 Aug 26 12:45 PM. 4 Aug

30 करोड़ गाड़ियों पर संकट : AAP नेता अनुराग ढांडा

आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा ने ई-20 ईंधन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश के लोग परेशान हैं और करीब 30 करोड़ गाड़ियों के प्रभावित होने का खतरा है. ढांडा ने आरोप लगाया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में भारत पर ई-20 ईंधन थोपा जा रहा है और अमेरिका का बचा हुआ एथेनॉल भारत में खपाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार को लोगों की आवाज सुननी चाहिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मुद्दे पर प्रतिनिधिमंडल से मिलना चाहिए.

12:40 PM. 4 Aug 26 12:40 PM. 4 Aug

अमेरिका से एथेनॉल खरीदना बंद करे सरकार: केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में नहीं आना चाहिए. उन्होंने मांग की कि सरकार अमेरिका से एथेनॉल खरीदना बंद करे और देश में ई-20 ईंधन लागू करने का फैसला वापस ले. केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगा है और उम्मीद है कि उन्हें बातचीत के लिए बुलाया जाएगा. उन्होंने कहा, "हमारी लड़ाई जारी रहेगी."

12:09 PM. 4 Aug 26 12:09 PM. 4 Aug

सौरभ भारद्वाज क्या बोले

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ई-20 फ्यूल मुद्दे पर प्रधानमंत्री आवास तक निकाले जा रहे मार्च के दौरान सुरक्षा बढ़ाने की कोई जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल करीब 100 लोगों के साथ केवल ज्ञापन देने जाएंगे और उसके बाद वापस लौट आएंगे. उनके मुताबिक, यह शांतिपूर्ण मार्च है और इसमें किसी तरह की अव्यवस्था की आशंका नहीं है.

10:49 AM. 4 Aug 26 10:49 AM. 4 Aug

मोदी सरकार की पुलिसिया मुस्तैदी : आप

आप ने एक्स पर लिखा कि मोदी सरकार अपनी जिद में देश पर E20 पेट्रोल थोपकर 30 करोड़ से ज़्यादा गाड़ियों को कबाड़ बनाने पर तुली हुई है. आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल , E20 के खिलाफ 2 लाख 33 हज़ार से ज़्यादा लोगों द्वारा signed petition copies प्रधानमंत्री को सौंपने के लिए दोपहर 12 बजे मार्च करेंगे. जनता के सवालों से बचने के लिए देखिए मोदी सरकार की पुलिसिया मुस्तैदी. 

10:20 AM. 4 Aug 26 10:20 AM. 4 Aug

E20 पेट्रोल विरोध मार्च से पहले फिरोज शाह रोड पर सुरक्षा बढ़ाई गई

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के प्रधानमंत्री आवास तक प्रस्तावित मार्च को देखते हुए दिल्ली के फिरोज शाह रोड पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. E20 पेट्रोल के मुद्दे पर होने वाले इस मार्च को लेकर पुलिस ने अतिरिक्त जवानों की तैनाती की है और इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है.

10:11 AM. 4 Aug 26 10:11 AM. 4 Aug

E20 विरोध मार्च से पहले सुरक्षा सख्त

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल के प्रधानमंत्री आवास तक प्रस्तावित मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है. किसी भी अनधिकृत मार्च को रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं.

10:10 AM. 4 Aug 26 10:10 AM. 4 Aug

केजरीवाल पीएम मोदी को सौंपेंगे लोगों के हस्ताक्षर वाली याचिका

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार दोपहर 12 बजे E20 पेट्रोल लागू किए जाने के विरोध में प्रधानमंत्री आवास की ओर शांतिपूर्ण मार्च करेंगे. पार्टी के अनुसार, केजरीवाल 100 लोगों के साथ लाखों नागरिकों के हस्ताक्षर वाली याचिका प्रधानमंत्री को सौंपेंगे. AAP का आरोप है कि E20 पेट्रोल को जबरन लागू किया जा रहा है.

10:10 AM. 4 Aug 26 10:10 AM. 4 Aug

E20 Protest : बोले अरविंद केजरीवाल- पीएम मोदी ने मिलने से किया इनकार

अरविंद केजरीवाल के ई20 फ्यूल के खिलाफ ज्ञापन सौंपने के लिए मंगलवार, चार अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी के आवास तक प्रस्तावित मार्च की अनुमति नहीं दी जाएगी. पुलिस सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी पीटीआई ने खबर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >