Arvind Kejriwal को करना होगा सरेंडर, जमानत याचिका पर 5 जून को आएगा कोर्ट का फैसला

Arvind Kejriwal: दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट में शनिवार को सुनवाई हुई.

दिल्ली शराब घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई हुई. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा मेडिकल आधार पर दायर अंतरिम जमानत याचिका पर दिल्ली की एक अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. अदालत ने आदेश सुनाने के लिए 5 जून की तारीख तय की है. इस तरह अरविंद केजरीवाल को दो जून को तिहाड़ जेल में सरेंडर करना होगा. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 2 जून तक के लिए जमानत दी थी. सुनवाई के दौरान ईडी ने याचिका का विरोध करते हुए कहा, इस अंतरिम जमानत याचिका को खारिज किया जाना जरूरी है क्योंकि इसमें तथ्यों को पूरी तरह से छिपाया गया है. ईडी ने कहा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भ्रामक दावा किया कि वह दो जून को खुद ही आत्मसमर्पण कर देंगे. ईडी के वकीलों ने कहा यह अदालत सुप्रीम कोर्ट के आदेश को संशोधित नहीं कर सकती. वह अंतरिम जमानत पर है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने उसे जमानत दी है.

अरविंद केजरीवाल का वजन एक किलो बढ़ गया है, 7 किलो कम होने का दावा झूठा

ईडी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का वजन 1 किलो बढ़ गया है और वह झूठा दावा कर रहे हैं कि उनका वजन 7 किलो कम हो गया है. ईडी के वकीलों ने कहा कि मेडिकल टेस्ट करवाने के बजाय, वह यात्रा कर रहे.

अरविंद केजरीवाल ने कहा था – दो जून को आत्मसमर्पण करूंगा, मेरे बीमार माता-पिता का ध्यान रखें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा था कि वह दो जून को आत्मसमर्पण करेंगे और एक भावनात्मक अपील में लोगों से कहा कि उनके जाने के बाद वे उनके वृद्ध और बीमार माता-पिता की देखभाल करें. केजरीवाल ने कहा, मैं रविवार को दोपहर तीन बजे आत्मसमर्पण करने के लिए अपने घर से निकलूंगा. हो सकता है कि इस बार वे मुझे और प्रताड़ित करें, लेकिन मैं झुकूंगा नहीं. उन्होंने दिल्ली की जनता को भरोसा दिलाया कि उनकी अनुपस्थिति में भी उन्हें मिलने वाली सभी सुविधाएं जारी रहेंगी. उन्होंने कहा, आप अपना ख्याल रखना, मुझे जेल में आपकी बहुत चिंता होती है. यदि आप खुश रहेंगे तो आपका केजरीवाल भी खुश रहेगा. मैं आपके बीच नहीं रहूंगा, लेकिन आप चिंता न करें, आपके सारे काम चलते रहेंगे. और वापस लौटने के बाद मैं हर मां-बहन को हर महीने 1000 रुपये देना भी शुरू करूंगा.

Also Read: ‘मेरा वजन 64 किलो से ज्यादा नहीं बढ़ रहा’, बोले अरविंद केजरीवाल- मुझे रविवार को करना है सरेंडर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >