Arvind Kejriwal : तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल के लिए गोवा से आई अच्छी खबर, कोर्ट से मिली राहत

Arvind Kejriwal : दिल्ली एक्साइज मामले में तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल के लिए गोवा से अच्छी खबर आई है. जानें क्या है पूरा मामला

Arvind Kejriwal : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए शनिवार को एक अच्छी खबर गोवा से आई. दरअसल, गोवा की एक अदालत ने उस एफआईआर को खारिज किया है जिसमें उन्होंने विवादास्पद बयान दिया था. यह बयान दिल्ली के सीएम के द्वारा साल 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान दिया गया था. उन्होंने विवादास्पद बयान देते हुए कहा था कि ‘सबसे पैसा ले लेना लेकिन वोट झाडू को ही देना’. इस बयान के बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी.

आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री इस वक्त तिहाड़ जेल में बंद हैं. दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में पिछले दिनों उन्हें जांच एजेंसी इडी ने गिरफ्तार किया था. इसके कुछ दिन के बाद केजरीवाल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत मिली क्योंकि गोवा अदालत ने उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर में अपर्याप्त आधार पाया. गोवा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी.

गोवा में ‘आप’ का रहा अच्छा प्रदर्शन

दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी यानी ‘आप’ अब धीरे-धीरे दूसरे प्रदेशों में भी पांव पसार रही है. इसी के तहत पार्टी साल 2017 में विधानसभा में कूदी थी जहां उसे कुछ अच्छा रिजल्ट देखने को मिला था. इसी का परिणाम रहा कि अगले चुनाव यानी 2022 के विधानसभा चुनावों में वह प्रदेश की दो सीट जीतने में कामयाब रही.

Read Also : हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को सीएम पद से हटाने संबंधी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

केजरीवाल की गिरफ्तारी का ‘आप’ कर रही है विरोध

‘आप’ के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध पार्टी की ओर से लगातार किया जा रहा है. जेल से बाहर आने के बाद राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है कि केजरीवाल को फंसाया जा रहा है. उनके खिलाफ साजिश की जा रही है. इस बाबत शुक्रवार को संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और कुछ तथ्यों को मीडिया के समक्ष रखा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >