अरविंद केजरीवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, अंतरिम जमानत 7 दिन बढ़ाने की मांग, बताई ये वजह

अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर अपनी अंतरिम जमानत 7 दिन बढ़ाने की मांग की है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सुपीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और अंतरिम जमानत 7 दिन बढ़ाने की मांग की है. पार्टी की ओर से इस बाबत जानकारी दी गई है.

‘आप’ की ओर से जानकारी दी गई है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में उनकी अंतरिम जमानत की अवधि सात दिन बढ़ाए जाने का अनुरोध किया है.

Read Also : अरविंद केजरीवाल का दावा दिल्ली का शराब घोटाला फर्जी, पीएम मोदी मुझे बता रहें अनुभवी चोर

‘आप’ की ओर से क्या बताया गया

आम आदमी पार्टी यानी ‘आप’ की ओर से बताया गया है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर अपनी अंतरिम जमानत 7 दिन बढ़ाने की मांग की है. केजरीवाल को PET-CT स्कैन और अन्य टेस्ट करवाना है जिसमें इतने दिन लगेंगे. केजरीवाल ने जांच कराने के लिए 7 दिन का समय मांगा है.

अरविंद केजरीवाल का कीटोन लेवल हाई

दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी सात दिन की अंतरिम जमानत बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. गिरफ्तार होने के तुरंत बाद उनका वजन सात किलोग्राम घट गया था जो अभी तक गेन नहीं हो पाया है. टेस्ट में उनका कीटोन लेवल काफी हाई आया है. डॉक्टरों ने सलाह दी है कि और भी टेस्ट करने की जरूरत है.

10 मई को अरविंद केजरीवाल को मिली थी जमानत

उल्लेखनीय है कि 10 मई को सुप्रीम कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को जमानत मिली थी. उनको 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दी गई थी जबकि 2 जून को उन्हें सरेंडर करना था. दिल्ली के कथित शराब घोटाले में जांच एजेंसी ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी से पहले ईडी ने उन्हें मामले में पूछताछ के लिए 9 समन जारी किए थे जिसके बाद भी वे पेश नहीं हुए थे.

Read Also : दिल्ली पुलिस मेरे ‘बूढ़े ’ माता पिता से पूछताछ करने आएगी, अरविंद केजरीवाल ने किया ये दावा

केंद्रीय जांच एजेंसी की ओर से आरोप लगाया गया है कि अरविंद केजरीवाल घोटाले के मुख्य साजिशकर्ता थे और सीधे तौर पर शराब कारोबारियों से रिश्वत मांगने में वे शामिल थे. हालांकि इन आरोपों को ‘आप’ की ओर से खारिज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >