Arunachal Pradesh विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी लिस्ट जारी, सीएम खांडू मुक्तो से लड़ेंगे चुनाव

Arunachal Pradesh elections: भारतीय जनता पार्टी ने अरुणाचल प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी 60 सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा बुधवार को कर दी. मुख्यमंत्री पेमा खांडू मुक्तो सीट से चुनाव लड़ेंगे.

Arunachal Pradesh elections: केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया गया था. बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया था. सूची के मुताबिक पार्टी ने चार महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है. शेरिंग लामू को लूमला, न्याबी जिनी दिरची को बसार, दासांग्लू पुल को हायूलियांग और चकत अबोह को खोंसा पश्चिम सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. पार्टी ने राज्य सरकार के मंत्री फूरपा शेरिंग को दिरांग से टिकट दिया है.

2019 में बीजेपी में 41 सीटों पर जीत दर्ज की थी

पीएम नरेंद्र मोदी की अगुआई में साल 2019 के विधानसभा चुनाव में अरुणाचल प्रदेश की 60 सदस्यीय विधानसभा सीट में भाजपा को 41 पर जीत मिली थी. जनता दल (यूनाइटेड) को सात, नेशनल पीपल्स पार्टी (एनपीपी) को पांच, कांग्रेस को चार, पीपल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) को एक और निर्दलीयों को दो सीट मिली थी. जद(यू) के सभी सात विधायक और पीपीए विधायक बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे. राज्य में लोकसभा एवं विधानसभा के चुनाव साथ-साथ होने हैं.

Arunachal Pradesh elections: उम्मीदवार का नाम

  1. लुमला (एसटी) – त्सेरिंग ल्हामू
  2. तवांग (एसटी)- त्सेरिंग दोरजी
  3. मुक्तो (एसटी)- पेमा खांडू
  4. दिरांग (ST) – फुरपा त्सेरिंग
  5. कलाक्तंग – त्सेतेन चोम्बे की
  6. थ्रिज़िनो-बुरागांव (एसटी) – कुम्सी सिदिसो
  7. बोमडिला (एसटी) – डोंगरू सियोंग्जू
  8. बी बामेंग (एसटी) – डोबा लाम्निओ
  9. चायंग्ताजो (एसटी) – हेयेंग मंगफी
  10. सेप्पा पूर्व (एसटी) – ईलिंग तलंग
  11. सेप्पा वेस्ट (एसटी) – मामा नातुंग
  12. पक्के-केसांग (ST) – बियूराम वाटिगे
  13. ईटानगर – तेची कासो
  14. दोईमुख – ताना हॉल तारा
  15. सागली (एसटी)- रतु तेची
  16. 16 याचुल (एसटी) – ताबा तेदिर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >