Video: चॉक के छोटे टुकड़े पर बना डाले BRICS के 5 नेताओं के चेहरे, मोदी, पुतिन, जिनपिंग के मिनिएचर पोर्ट्रेट देख दंग रह जाएंगे

एक भारतीय कलाकार ने चॉक के 1 सेंटीमीटर टुकड़े पर BRICS के 5 नेताओं के अविश्वसनीय पोर्ट्रेट बनाए हैं. इस कला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है.

BRICS Summit 2026: भारत के एक मिनिएचर आर्टिस्ट ने ऐसा कमाल किया है, जिसे देखकर पहली नजर में यकीन करना मुश्किल हो सकता है. कलाकार के. विजय कुमार रेड्डी ने चॉक के महज 1 सेंटीमीटर के छोटे-से टुकड़े पर BRICS के पांच नेताओं के पोर्ट्रेट बनाए हैं. यही नहीं, उन्होंने सिर्फ 5 मिलीमीटर आकार का BRICS लोगो भी तैयार किया है.

एक सेंटीमीटर की चॉक पर मोदी से लेकर पुतिन के पोर्ट्रेट

के. विजय कुमार रेड्डी ने ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के नेताओं के बेहद छोटे पोर्ट्रेट तैयार किए हैं. इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत BRICS देशों के नेता शामिल हैं.

इस पूरे artwork को तैयार करने में कलाकार को करीब एक महीने का समय लगा. इतनी छोटी जगह पर चेहरे की पहचान बनाए रखना इस कला की सबसे खास बात है. पोर्ट्रेट का आकार इतना छोटा है कि इसे देखने के लिए तस्वीर को करीब से देखना पड़ता है.

ये भी पढे़ं: BRICS Summit 2026: मोदी-पुतिन-जिनपिंग की बैठक से भारत को क्या मिलेगा? UPI, कारोबार, तेल और टेक्नोलॉजी पर समझें असर

Guinness World Record holder हैं कलाकार

के. विजय कुमार रेड्डी Guinness World Record holder भी हैं. उन्होंने अपने इस खास artwork को BRICS देशों के दूतावासों तक पहुंचाने की कोशिश की है. उन्होंने अलग-अलग BRICS देशों के embassies से संपर्क कर अपनी कला साझा की.

दक्षिण अफ्रीकी हाई कमीशन ने कलाकार के काम की सराहना की और इस मिनिएचर artwork को अपने पास रखने के लिए भी अनुरोध किया. इससे कलाकार की इस अनोखी कला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >