आर्ट स्पेक्ट्रा की ओर से दिल्ली में सामूहिक कला प्रदर्शनी का आयोजन

Art exhibition : क्यूरेटर अमृता प्रकाश ने बताया कि प्रदर्शनी में नए टैलेंट से लेकर सीनियर प्रैक्टिशनर तक भाग ले रहे हैं, जो लोक कला, धार्मिक और स्पिरिचुअल एब्स्ट्रैक्शन, कंटेंपररी प्रैक्टिस और अलग-अलग आर्ट फ्रॉम में काम करते हैं.

Art exhibition : आर्ट स्पेक्ट्रा की ओर से सामूहिक कला प्रदर्शनी का आयोजन आईफैक्स आर्ट गैलरी , दिल्ली में 24 से 30 अप्रैल 2026 तक किया जा रहा है. प्रदर्शनी का उद्घाटन पायल कपूर – इंटीरियर आर्किटेक्ट, गौरव गुप्ता – फाउंडर प्रेसिडेंट ग्लोबल ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल ऑफ इंडिया लायंस क्लब दिल्ली वेज, नवरतन अग्गरवाल डायरेक्टर बीकानेर वाला फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा किया गया.

नए टैलेंट से लेकर सीनियर प्रैक्टिशनर भी ले रहे हैं हिस्सा

क्यूरेटर अमृता प्रकाश ने बताया कि प्रदर्शनी में नए टैलेंट से लेकर सीनियर प्रैक्टिशनर तक भाग ले रहे हैं, जो लोक कला, धार्मिक और स्पिरिचुअल एब्स्ट्रैक्शन, कंटेंपररी प्रैक्टिस और अलग-अलग आर्ट फ्रॉम में काम करते हैं. प्रदर्शनी में 50 से ज्यादा आर्ट वर्क प्रदर्शित हो रहे हैं. यह प्रदर्शनी ट्रेडिशन और इनोवेशन, इंडिविजुअलिटी और कलेक्टिव स्पिरिट के बीच एक वाइब्रेंट डायलॉग के तौर पर सामने आती है.

प्रदर्शनी में भाग लेने वाले कलाकार हैं- सुनील कुमार, कपिल लखेरा हशमीत वर्मा, शांति विंजामुरी, शांति श्रीनिवासन, राकेश सोनकुसरे शालू खंडेलवाल, अश्विन कुमार, अरविंद कुमार कृष्णन, दीबा कुरेशी, रुचि गैरोला, अनिमेष देबनाथ, शिखा वर्मा, विजया, विशाखा सहदेव, प्रेरोना सेन, उदभाष मुखर्जी, कविता कटारिया ,प्रिया भारद्वाज,अर्शी खानम,शुभम कौल,योगिता श्रीवास्तव,राहुल बसवाल,कार्तिक सुरभि सैंड सुराणा,आस्था बिदानी और तान्या आनंद.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >