Andhra Pradesh Landslide: आंध्र प्रदेश में बारिश का कहर, लैंडस्लाइड से अबतक 4 लोगों की मौत

Andhra Pradesh Landslide: आंध्र प्रदेश में बारिश का कहर जारी है. बीते 24 घंटे के दौरान विजयवाड़ा समेत विभिन्न भागों में लगातार बारिश हुई है.

Andhra Pradesh Landslide: आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और लैंडस्लाइड के कारण अबतक चार लोगों की मौत हो गई है. मूसलाधार बारिश के बाद विजयवाड़ा के मोगलराजपुरम इलाके में हुए भूस्खलन में 4 लोगों की मौत हो गई.

गुनादाला पहाड़ी क्षेत्र में भूस्खलन से एक की मौत

गुनादाला पहाड़ी क्षेत्र में हुईं भूस्खलन की घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई. गुनादाला में एक मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया. शनिवार सुबह 8:30 बजे से पिछले 24 घंटे के दौरान विजयवाड़ा शहर में 18 सेंटीमीटर बारिश हुई। शहर में शनिवार को भी बारिश होती रही. नगर आयुक्त ने कहा कि शहर में 22 स्थान प्रभावित हुए हैं, जहां नागरिक निकाय की टीमें बारिश के पानी का रुख मोड़ने के लिए तड़के चार बजे से काम कर रही हैं. उन्होंने कहा कि कुछ वार्ड में बारिश का पानी घरों में भी घुस गया है. उन्होंने कहा कि लगातार बारिश होने से राहत अभियान प्रभावित हो रहा है.

मछलीपट्टनम में सबसे अधिक 18 सेंटीमीटर बारिश

विजयवाड़ा के अलावा, मछलीपट्टनम में भी 18 सेंटीमीटर (सेमी) बारिश हुई. वहीं, गुडीवाड़ा मे 17 सेमी, कैकालुरु मे 15 सेमी, नरसापुरम में 14 सेमी, अमरावती में 13 सेमी, मंगलागिरी में 11 सेमी और नंदीगामा व भीमावरम मे 11-11 सेमी बारिश हुई. मौसम विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, राज्य में कई अन्य स्थान पर 1 से 9 सेमी के बीच वर्षा दर्ज की गई.

मौसम विभाग ने भारी बारिश का जताया था अनुमान

मौसम विभाग ने कहा कि उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तटों के आसपास बने दबाव क्षेत्र के पश्चिम, उत्तर-पश्चिम की ओर आगे बढ़ने का अनुमान है. इससे पहले मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया था, क्योंकि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र तीव्र होकर अवदाब में बदल गया है. इसके अलावा, मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं.

डरा रहा भयंकर चक्रवात, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >