Anant and Radhika Wedding: नीता और मुकेश अंबानी ने जगद्गुरू शंकराचार्य का पारंपरिक तरीके से किया स्वागत, देखें वीडियो

Anant and Radhika Wedding: एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति और दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और दवा जगत के दिग्गज उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट शुक्रवार को एक भव्य समारोह में परिणय सूत्र में बंध गए.

Anant and Radhika Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाद के दूसरे दिन शनिवार को मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में अंबानी परिवार ने कपल को आशीर्वाद देने के लिए खास कार्यक्रम का आयोजन किया. जिसका नाम शुभ आशीर्वाद रखा. इस कार्यक्रम में देश-दुनिया के दिग्गज लोगों को आमंत्रित किया गया. समारोह में नेताओं के साथ ही हिंदी और दक्षिण भारतीय सिनेमा जगत की हस्तियों, टॉप क्रिकेटर शामिल हुए. कार्यक्रम में जगद्गुरू शंकराचार्य को भी आमंत्रित किया गया. मुकेश अंबानी और नीता अंबानी सभी मेहमानों का खुद से स्वागत किया.

जगद्गुरू शंकराचार्य का पारंपरिक तरीके से किया गया स्वागत

अनंत-राधिका के ‘शुभ आशीर्वाद’ समारोह में जब शामिल होने के लिए द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती और ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचे, तो दूल्हे अनंत अंबानी के माता-पिता नीता और मुकेश अंबानी ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया. नीता अंबानी ने शंकराचार्य का आरती दिखाकर स्वागत किया. आरती भी अलग तरीके से किया गया. नीता अंबानी के हाथ में कलश था, जिसे खास तरीके से तैयार किया गया था. जब नीता शंकराचार्य को आरती दिखा रही थी, उस समय मुकेश अंबानी हाथ जोड़े किनारे खड़े थे.

तुलसी पीठ के संस्थापक प्रमुख जगद्गुरु रामभद्राचार्य अंबानी परिवार के समारोह में हुए शामिल

तुलसी पीठ के संस्थापक प्रमुख जगद्गुरु रामभद्राचार्य अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के ‘शुभ आशीर्वाद’ समारोह में भाग लेने के लिए मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >