केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे तेलंगाना, पार्टी नेताओं के साथ करेंगे अहम बैठक

तेलंगाना दौरे के दौरान अमित शाह प्रदेश बीजेपी के टॉप नेताओं से मुलाकात करेंगे. अमित शाह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय से भी मिलेंगे. प्रदेश बीजेपी नेताओं के साथ एक बैठक भी करेंगे, जिसमें अगले साल होने वाले उपचुनाव पर भी चर्चा करेंगे.

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय दौरे में तेलंगाना जाने वाले हैं. अपने दौरे में अमित शाह बीजेपी कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे. बैठक में शाह को बीजेपी के स्थानीय नेता राज्य की हालात के बारे में जानकारी देंगे. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शनिवार को अमित शाह बीजेपी के कई नेताओं से मुलाकात कर कई रणनीतियों पर चर्चा करेंगे.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, तेलंगाना दौरे के दौरान अमित शाह प्रदेश बीजेपी के टॉप नेताओं से मुलाकात करेंगे. अमित शाह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय से भी मिलेंगे. अमित शाह प्रदेश बीजेपी नेताओं के साथ एक बैठक भी करेंगे, जिसमें केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी और तेलंगाना बीजेपी प्रभारी और महासचिव तरुण चुग भी शामिल होंगे.

तेलंगाना में पार्टी को बढ़ाने को लेकर चर्चा: तेलंगाना दौरे में अमित शाह प्रदेश नेताओं से इस बात को लेकर भी चर्चा करेंगे की प्रदेश में पार्टी को कैसे बढ़ाया जाये. तेलंगाना में बीजेपी को कैसे मजबूत किया जाये इसको लेकर वो अन्य नेताओं से चर्चा करेंगे.

उपचुनाव की तैयारी पर चर्चा: तेलंगाना दौरे का सबसे बड़ा टास्क है उपचुनाव पर चर्चा. तेलंगाना में होने वाले उपचुनाव को लेकर बीजेपी भी जोर शोर से तैयारी कर रही है. यहां मुनुगोडे विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाला है. बता दें, विधायक कोमाटीरेड्डी राजगोपाल ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया था.

गोपाल रेड्डी को टिकट मिलना तय: एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक मुनुगोडे विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए गोपाल रेड्डी को बीजेपी का त प्रत्याशी माना जा रहा है. यह उपचुनाव अगले साल होने वाले है. लेकिन राजनीतिक नजरिए से यह उपचुनाव बेहद अहम है. ऐसे में बीजेपी समेत अन्य राजनीतिक दल भी चुनाव के लिए कमर कसनी शुरू कर दी है.

Also Read: उज्बेकिस्तान में भारतीय समुदाय की ओर से पीएम मोदी को खास तोहफा, भेंट की पीएम की चित्र वाली कालीन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >