7 मार्च से मणिपुर के सभी रास्ते खोले जाएंगे, समीक्षा बैठक कर बोले अमित शाह

Amit Shah Review Meeting: मुख्यमंत्री अमित शाह ने समीक्षा बैठक के दौरान बताया कि 7 मार्च से मणिपुर के सभी रास्ते खोल दिए जाएंगे. मणिपुर में 13 फरवरी तक राष्ट्रपति शासन लागू था, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया.

Amit Shah

Amit Shah Review Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को दिल्ली में मणिपुर के मौजूदा हालात को लेकर राज्यपाल अजय कुमार भल्ला के साथ समीक्षा बैठक की. इस बैठक में मणिपुर के उच्च अधिकारी, सेना और पैरामिलिट्री फोर्स के अधिकारी भी मौजूद थे. इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य मणिपुर में फिर से हालातों को सुधारने और कई समूहों के द्वारा अवैध हथियारों के आत्मसमर्पण पर चर्चा के साथ आगे की नीतियों पर बात करना था.

दखलअंदाजी करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश 

मणिपुर में 2023 से चल रहे जातीय हिंसा के कारण लगभग 250 से भी अधिक लोगों की जान जा चुकी है. इस कारण  मणिपुर में 13 फरवरी 2025 से राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया था. जिसके बाद से यह पहली समीक्षा मीटिंग है. अमित शाह के निर्देश अनुसार 8 मार्च से मणिपुर के सभी बंद रास्ते खोले जाएंगे. इस दौरान यदि किसी के द्वारा किसी भी तरह की दखलअंदाजी की जाती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

मणिपुर के प्रवेश स्थानों पर लगाए जाएंगे बाड़

गृह मंत्री ने मणिपुर में सुरक्षा और सूबे में कानून-व्यवस्था के हालात के बारे में जानकारी ली. साथ ही अमित शाह ने निर्देश दिया कि राज्य से लगने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तय किए गए प्रवेश स्थानों के दोनों ओर बाड़ लगाई जाए, ताकि आवाजाही को नियंत्रित किया जा सके.

ड्रग नेटवर्क पर बोले अमित शाह 

अमित शाह ने बात करते हुए कहा कि, मणिपुर को ड्रग मुक्त करने और ड्रग के अवैध ट्रेड में शामिल सभी नेटवर्क को जल्द खत्म करने के साथ-साथ उन सभी पर कड़ी कार्रवाई की जाए जो भी इसमें शामिल हैं.

इतने हथियार सौंपे गए 

मणिपुर के राज्यपाल ने निर्देश के बाद मैतेई ग्रुप के लोगों ने अवैध रूप से लूटे गए हथियारों के साथ-साथ कई सामान पुलिस को सौंप दिए हैं. मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने 20 फरवरी को आदेश दिया था कि अवैध और लूटे गए हथियारों को खुद से जमा करा दें. इसके लिए राज्यपाल ने 7 दिनों का समय दिया था. जिसके बाद 300 से ज्यादा हथियार सौंप दिए गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >