अमित शाह ने 'सुषमा भवन' का किया उद्घाटन, 500 कामकाजी महिलाओं को मिला आश्रय

Amit Shah inaugurated Sushma Bhawan : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को दिल्ली में सुषमा भवन का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने पूर्व बीजेपी सांसद और दिवंगत विदेश मंत्री की जमकर तारीफ की.

Amit Shah inaugurated Sushma Bhawan : कामकाजी महिलाओं के लिए नए छात्रावास ब्लॉक ‘सुषमा भवन’ के उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “सुषमा जी को हमेशा पार्टी की महान नेताओं में से एक के रूप में याद किया जाएगा. भारत के राजनीतिक इतिहास में – वे उन नेताओं में से एक हैं जो एनडीए 1 और एनडीए 2 के दौरान मंत्री रहीं और वह भी महत्वपूर्ण विभागों में; लेकिन उन्हें केवल मंत्री के रूप में नहीं बल्कि विपक्ष के नेता के रूप में याद किया जाएगा. इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला.

अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों के पैसे से शीश महल बनवाया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आप नेता अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला- कहा, “कुछ बच्चे मुझसे मिलने मेरे घर आए. मैंने उनसे पूछा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लिए क्या किया? उनमें से एक बच्चे ने कहा कि उन्होंने अपने लिए एक बड़ा शीश महल बनवाया है. जब वे (अरविंद केजरीवाल) राजनीति में आए थे, तो कहते थे कि वे सरकारी गाड़ी या सरकारी बंगला नहीं लेंगे, आज उन्होंने दिल्लीवासियों के पैसों से शीश महल बनवाया है. केजरीवाल जी, आपको दिल्ली की जनता को हिसाब देना होगा.”

सुषमा स्वराज ने संसद में कांग्रेस के भ्रष्टाचार को उजागर किया- अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “सुषमा जी ही थीं जिन्होंने संसद में कांग्रेस के भ्रष्टाचार को उजागर किया. मैं उम्मीद करता हूं कि विपक्ष के सभी नेताओं को उनके काम का अध्ययन करना चाहिए और उनके कामों का अनुसरण करने का प्रयास करना चाहिए.”

यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025: कौन हैं केजरीवाल के खिलाफ लड़ने वाले बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा? जानें इनके बारे में

NDMC ने 500 कामकाजी महिलाओं के लिए तैयार किया छात्रावास

अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC ) ने पहले ब्लॉक में 500 कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास तैयार किया है. उन्होंने कहा, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अर्बन विकास कार्यक्रम का हिस्सा है. 2014 में प्रधानमंत्री का पद संभालते ही नरेंद्र मोदी ने देश के शहरी विकास को नितिगत आधार देने का काम किया है. ऐसा नहीं है कि मोदी जी के आने के पहल शहरी विकास में कोई काम नहीं किया गया, सभी सरकारों ने शहरी विकास के लिए अच्छा काम किया. लेकिन जरूरत थी, इसे नीतिगत आधार देने की, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >