Jammu Kashmir Election 2024 : अमित शाह ने कहा- राहुल गांधी लोगों को गुमराह करना बंद करें

Jammu Kashmir Election 2024 : जम्मू-कश्मीर की रैली में गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) पर जोरदार हमला करते हुए राज्य का दर्जा दिलाने की बात पर राहुल गांधी पर कटाक्ष किया.

Jammu Kashmir Election 2024 : जम्मू-कश्मीर में ठंड के बीच चुनावी गरमी ने पारा बढ़ा दिया है. पहले चरण के मतदान से पहले गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को एक रैली को संबोधित किया और विरोधियों पर जमकर वार किया. उन्होंने कहा कि यहां चुनाव महत्वपूर्ण हैं क्योंकि यह एक ध्वज, एक संविधान के तहत हो रहे पहले चुनाव हैं. नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC)-कांग्रेस गठबंधन जम्मू-कश्मीर को अस्थिर करने के लिए अलगाववादियों तथा आतंकवादियों के समर्थकों को रिहा करना चाहता है.

शाह ने रैली को सं बोधित करते हुए कहा कि NC-कांग्रेस तथा PDP, जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद की आग में धकेलना चाहते हैं. कश्मीर ने दशकों तक आतंकवाद का दंश झेला है. मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल में आतंकवाद की घटनाओं में 70 प्रतिशत की कमी आई. कांग्रेस-NC गठबंधन यहां कभी भी सरकार नहीं बना सकता, इस बात को लेकर आश्वस्त रहें.

राहुल गांधी के पास जम्मू-कश्मीर का स्टेटहुड लौटाने का पावर है? शाह का सवाल

अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सवाल किया कि आपके के पास जम्मू-कश्मीर का स्टेटहुड लौटाने का पावर है? कांग्रेस और NC कह रही है कि वे राज्य का दर्जा बहाल करेंगे. मुझे बताएं कि इसे कौन दे सकता है? यह केवल केंद्र सरकार कर सकती है. पीएम मोदी इसे करने में समर्थ हैं. इसलिए जम्मू-कश्मीर के लोगों को बेवकूफ बनाना बंद करें. हमने कहा है कि चुनाव के बाद उचित समय पर हम जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देंगे. हमने संसद में यह कहा है. राहुल गांधी को जम्मू-कश्मीर के लोगों को गुमराह करना बंद करना चाहिए.

Read Also : J&K Election: मां सम्मान योजना के तहत 18000 रुपये, पुनर्वास योजना, बीजेपी संकल्प पत्र की बड़ी बातें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >